हम जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी S10 स्मार्टफोन इस साल का सबसे बड़ा रेडिकल अपग्रेड होने वाला है। इस डिवाइस को लेकर काफी जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है, आपको बता दें कि इसकी शेप, ट्रिपल कैमरा सेटअप से इसका लैस होना, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले रीडर का इसमें मौजूद होना, सॉफ्टवेयर में बड़े अपग्रेड और 5G सपोर्ट के अलावा इसे एक Face ID के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब सैमसंग गैलेक्सी S10 को लेकर एक नया लीक सामने आया है।
इसके अलावा भी ऐसा कुछ सामने आ रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S10 में एक फ्लैट डिस्प्ले होने वाली है। इसके अलावा अभी हाल ही में इसे लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार इस डिवाइस में कई धांसू स्पेक्स होने वाले हैं। सैमसंग के इस मोबाइल फोन के तीन वैरिएंट्स में से एक को अन्य दोनों के मुकाबले कम कीमत में पेश किया जाएगा जिससे कम बजट में यूज़र्स डिवाइस को खरीद सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S10 स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 16 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल लेंस मौजूद होगा। तीसरा वैरिएंट अधिक कीमत में आएगा और इसमें 13 मेगापिक्सल का एक अन्य टेलीफ़ोटो लेंस मौजूद होगा।
Samsung Galaxy S10 स्मार्टफोन के दोनों कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ आते हैं, हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि तीसरा कैमरा भी इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ आएगा या नहीं।
डिस्प्ले की बात करें तो Samsung Galaxy S10 के बेस मॉडल में 5.8 इंच की डिस्प्ले मौजूद होगी, जबकि अन्य दोनों वैरिएंट्स में 6.1 और 6.4 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार अभी सैमसंग S10 के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर पर काम नहीं कर रहा है, लेकिन लॉन्च से पहले अभी बदलावों की उम्मीद की जा सकती है।