Amazon Sale में इस Samsung फोन पर भारी भरकम छूट! मिड-रेंज के प्राइस में मिल रहे फ्लैगशिप वाले फीचर

अगर आप एक तगड़ा और ड्यूरेबल Samsung फोन खरीदने की सोच रहे हैं वो भी जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना, तो Samsung Galaxy M56 फिलहाल आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. फ़िलहाल इस डिवाइस को Amazon India पर चल रही Electronics Premier League सेल में केवल 21,999 रुपये में सेल किया जा रहा है. इसके अलावा ग्राहक कुछ बैंक कार्ड्स के जरिए अतिरिक्त डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं. ध्यान दें कि यह सेल कल 12 मार्च को ख़त्म हो रही है, इसलिए अगर आपको कम कीमत पर यह फोन खरीदना है तो जल्द ही ऑर्डर करना होगा। आइये पूरी डील देखते हैं.

Samsung Galaxy M56 की अमेज़न डील

Samsung Galaxy M56 अभी 8 + 128GB वेरिएंट के लिए अमेज़न पर 21,999 रुपये में लिस्टेड है, जो इसकी असली लॉन्च की कीमत 27,999 रुपये से सीधे 6000 रुपये कम है. सीधी छूट के साथ-साथ ग्राहक HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं.

अगर आप एक नए डिवाइस पर अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आपके मौजूदा स्मार्टफोन पर अच्छी एक्सचेंज डील भी ऑफर कर रहा है. इस ऑफर में अगर आप अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करते हैं तो आपको 20,750 रुपये तक की बचत अलग से करने का मौका मिल सकता है। खरीदने के लिए क्लिक करें!

Samsung Galaxy M56 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M56 में 6.73 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है. यह डिवाइस ऑक्टा-कोर Exynos 1480 चिपसेट पर चलता है और इसे 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा, यह फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर काम करता है. कम्पनी इसके साथ 6 साल के मेजर सॉफ्टवेयर अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी पैच ऑफर करने का वादा करती है.

फोटोग्राफी के मामले में यह फोन एक 50MP का OIS प्राइमरी शूटर, 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और एक 2MP का मैक्रो सेंसर ऑफर करता है. साथ ही इसमें फ्रंट पर 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जाता है. इस फोन में आपको वो सभी Galaxy AI इमेजिंग फीचर्स भी मिल जाते हैं जो आमतौर पर कम्पनी के फ्लैगशिप डिवाइसेज़ में दिए जाते हैं.

यह स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन भी देती है, जो इसकी ड्यूरेबिलिटी को दिखाता है. इसमें एक 5000mAh की बैटरी भी दी गई है जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: Xiaomi 17 भारत में 50MP के चार कैमरों के साथ हुआ लॉन्च, कीमत देख रह जाएंगे हक्का-बक्का!

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :