Samsung Galaxy M56 India Launch
Samsung ने कुछ समय पहले मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना नया Samsung Galaxy M56 5G पेश किया था। यह फोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और AI फीचर्स से लबालब भरा है। हालांकि, इस समय Amazon India पर यह डिवाइस 25,999 रुपये की कीमत में खरीदने के लिए मिल रहा है, अगर इसकी MRP की बात करें तो यह 33,999 रुपये के आसपास है, इसका मतलब है सैमसंग के इस फोन पर ग्राहकों को 24% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, यह डील यहीं पर खत्म नहीं होती है, अगर आप इस फोन को और भी ज्यादा सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक बेस्ट मौका है, क्योंकि फोन पर यही डिस्काउंट नहीं, बैंक ऑफर और डिस्काउंट और एक्सचेंज का बेहतरीन लाभ भी मिल रहा है। आइए अब सैमसंग फोन की कुछ खूबियों पर एक नजर डालते हैं।
फोन की खास बात इसका स्लिम डिजाइन, Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन और 50MP कैमरा है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन के तौर पर अन्य बहुत से फोन्स के सामने प्रतिद्वंदी बनकर खड़ा है। आइए अब इसकी MRP कीमत के अलावा सेल प्राइस और अन्य सभी ऑफर्स पर नजर डालते हैं।
इस समय फोन की कीमत Amazon India पर 25,999 रुपये के आसपास है, इस प्राइस में इसे खरीदा जा सकता है, हालांकि, इसका MRP अगर देखा जाए तो यह 33,999 रुपये के आसपास है। इसका मतलब है फोन पर आपको करीब 24% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, कुछ चुनिंदा बैंक की ओर से फोन पर बढ़िया बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है, इसके अलावा Amazon Pay Cashback के तौर पर आपको 1299 रुपये का ऑफर भी दिया जा रहा है। 6 महीने की No-Cost EMI पर भी फोन को खरीदा जा सकता है।
आइए अब फोन के स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डाल लेते हैं। सबसे पहले डिजाइन को देखा देखें तो फोन में आपको ग्लास बैक मिलता हाई, इसके अलावा मेटल कैमरा डेको भी इसमें मिलता है। फोन में Corning Gorilla Glass Victus+ फ्रंट और बैक पर मौजूद है। फोन में बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है। यह एक Super AMOLED+ Display है। इसमें 1200 nits peak brightness के साथ स्लिम बेजल्स मिलते हैं। बेहतर विजिबिलिटी के लिए Vision Booster भी मौजूद है।
Samsung Galaxy M56 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP Main Camera, 8MP Ultra-Wide Camera और 2MP Macro Camera मिलता है, फोन के फ्रन्ट पर 12MP HDR Selfie Camera है। फोन 4K 30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग और 10-Bit HDR वीडियो सपोर्ट करता है। इसके अलावा Nightography और AI-based editing फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।
फोन में 4nm Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Vapour Cooling Chamber, LPDDR5X RAM, UFS 3.1 स्टोरेज आदि के साथ साथ Android 15 और One UI 7 का सपोर्ट मिलता है। फोन में एक 5000mAh बैटरी मिलती है, कंपनी ने फोन को 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें: LPG Crisis में Induction हुए स्टॉक आउट? खरीद लें Infrared चूल्हा, देखें इंडक्शन से कैसे है बेहतर