Samsung Galaxy M55 5G Galaxy M15 5G India launch date announced
सैमसंग भारत में दो नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि यह Samsung Galaxy M55 5G और Galaxy M15 5G हैंडसेट्स को देश में जल्द ही लॉन्च करेगी। अब, एक टिप्सटर ने सैमसंग गैलेक्सी एम55 5G डिवाइस की भारतीय कीमत का खुलासा कर दिया है।
टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर खुलासा किया है कि अपकमिंग M55 5G स्मार्टफोन भारत में 26,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हो सकता है। टिप्स्टर ने खुलासा किया कि यह हैंडसेट संभावित तौर पर तीन कन्फ़िगरेशन्स; 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB में उपलब्ध होगा।
अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एम55 5G स्मार्टफोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए रखे जाने की उम्मीद है। जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट संभावित तौर पर 29,999 रुपए में आ सकता है और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए रखी जा सकती है। एक यूजर का जवाब देते हुए टिप्सटर ने बताया कि ये कीमतें बिना किसी डिस्काउंट या ऑफर्स के हैं।
अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एम55 5जी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से लैस होने की पुष्टि हो गई है। साथ ही यह डिवाइस एक LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ऑफर करेगा। हालांकि, बाकी डिटेल्स की घोषणा होना अभी बाकी है, तो चलिए गैलेक्सी एम55 5जी के ग्लोबल वेरिएन्ट के स्पेक्स को देखते हैं।
गैलेक्सी एम55 5जी का ग्लोबल वेरिएन्ट 6.7-इंच डिस्प्ले के साथ आता है जो फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं फोन के फ्रन्ट पर एक 50MP सेल्फी शूटर दिया गया है। इसके अलावा इस यह डिवाइस एक 5000mAh बैटरी से अपनी पॉवर लेता है जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।