Samsung यूज़र्स के लिए बुरी खबर! लॉन्च के दो हफ्तों के अंदर महंगा हुआ नया Galaxy M47, 8000 रुपये तक बढ़ी कीमत

By

Samsung ने हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए Galaxy M47 5G की कीमत में बड़ा बदलाव कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 29 जून 2026 को लॉन्च किया था और अब लॉन्च के कुछ ही दिनों के भीतर इसकी कीमत में 8,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। खास बात यह है कि इस बदलाव को लेकर Samsung की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Samsung Galaxy M47 5G की नई कीमत

लॉन्च के समय Galaxy M47 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब यही मॉडल 32,999 रुपये में उपलब्ध है।

फोन के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं। नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 25,999 रुपये से बढ़कर 32,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 28,999 रुपये से बढ़कर 36,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 33,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये

शुरुआती वेरिएंट पर 7,000 रुपये और बाकी दोनों वेरिएंट्स पर एक समान 8,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टेक इंडस्ट्री में इस अचानक हुए प्राइस हाइक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं की है।

Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M47 5G को Rogue Red और Blaze Blue दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह TSMC की 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित 5G चिपसेट है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung ने Galaxy M47 5G के लिए 6 बड़े Android OS अपग्रेड देने का वादा किया है। यानी यह स्मार्टफोन Android 22 तक अपडेट प्राप्त करेगा। इसके अलावा, कंपनी 2031 तक छह वर्षों के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स भी उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Vivo V70: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By