स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने लेटेस्ट Galaxy M20 के लिए एक नया अपडेट ला चुकी है। यह स्मार्टफोन में दूसरा अपडेट है। इस पहले भी डिवाइस को Galaxy M10 स्मार्टफोन के साथ अपडेट मिल चुका है। आपको बता दें कि Galaxy M सीरीज़ के इस फ़ोन को भारत में होने वाली इसकी पहली सेल से पहले ही सॉफ्टवेयर अपडेट दिया गया है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि सैमंसग ने हफ्ते भर पहले Galaxy M20 और Galaxy M10 के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी किया था। यह अपडेट बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं लाता है। वहीँ चेंजलॉग में अपडेट के ज़रिए डिवाइस में स्टेब्लिटी इंप्रूवमेंट्स, बग फिक्स और परफॉर्मेंस इनहांसमेंट दिए जाने की बात की गई है। इसके साथ ही ऐसी उम्मीद है कि नए सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए Galaxy M20 के इंटरफेस में होने वाले लैग को दूर करने की कोशिश कंपनी ने की है।
आपको बता दें कि Samsung Galaxy M20 के लिए ज़ारी किये गए अपडेट का साइज़ 68.06 एमबी है। यह सॉफ्टवेयर वर्ज़न M20FDDU1ASAF है। गौर करने वाली बात है कि नया वर्ज़न जनवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को अपग्रेड नहीं करता है। अपडेट के साथ दिए गए चेंजलॉग में डिवाइस स्टेब्लिटी इंप्रूवमेंट्स, बग फिक्स और परफॉर्मेंस इनहांसमेंट का ज़िक्र है।
बीते महीने जारी किए गए अपडेट के चेंजलॉग में कुछ ऐसे ही अपडेट का ज़िक्र था। SamMobile की रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेट Galaxy M20 में यूज़र्स को ओवर द एयर दिया जा रहा है। यह अपडेट सॉफ्टवेयर वर्ज़न M20FDDU1ASAF के साथ आ रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है जिसमें यूज़र्स को 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलेगा। इसके साथ ही 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,990 रुपये में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy M20 का बेस वैरिएंट 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज के साथ 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है।