amsung Galaxy M17e 5G
Samsung ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Galaxy M17e भारत में 17 मार्च को लॉन्च होने वाला है. साथ ही Amazon.in पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव है, जिससे स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है. वैसे तो आधिकारिक तौर पर अब तक इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन एक जाने-माने टिप्सटर संजू चौधरी का दावा है कि इस फोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये रखी जा सकती है. यह कीमत इसे एक बजट पेशकश के तौर पर रखती है, जो उन लोगों के लिए बना है जो 15000 रुपये के सेगमेंट में बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं जो सैमसंग के लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट पर चले.
Samsung ने Galaxy M17e की तुलना 14000 रुपये के सेगमेंट में आने वाले कई स्मार्टफोन्स से की है ताकि यह साबित कर सके कि यह उन सबसे आगे है. इससे यह पता चलता है कि स्मार्टफोन की लीक हुई कीमत सच में सही हो सकती है.
Amazon.in लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि Samsung Galaxy M17e अपनी 6000mAh बैटरी के साथ 26 घंटे का सेगमेंट का सबसे लम्बा वीडियो प्लेबाइक टाइम देगा। इसके अलावा, यह 6 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आएगा, जिससे स्मार्टफोन को 2032 तक नए अपडेट्स मिलते रहेंगे, जो इस सेगमेंट में अब तक का सबसे लम्बा सॉफ्टवेयर अपडेट है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया जाएगा, जो इस सेगमेंट में सबसे स्मूद अनुभव देने के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
स्मार्टफोन के अन्य स्पेक्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है जो 50MP प्राइमरी सेंसर और एक 2MP मैक्रो सेंसर के साथ आता है. फ्रंट पर एक 8MP का सेंसर मिलने वाला है. यह हैंडसेट 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले से लैस होगा और इसकी मोटाई 8.2mm होगी। यह हैंडसेट IP54 स्प्लैश और डस्ट रेसिस्टेंट होगा।
Samsung Galaxy M17e सॉफ्टवेयर के मामले में Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलेगा। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर सिक्योरिटी के लिए दिया जाएगा। यह एक 5G स्मार्टफोन होगा। आखिरी में, Samsung Galaxy M17e को Blitz Blue और Vibe Violet कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मौका! 33 हज़ार वाला फोन मिल रहा 15 हज़ार में, हाथ से न जाने दें सुनहरी डील