Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e 5G के भारत लॉन्च की घोषणा कर दी है. कंपनी के अनुसार यह फोन रोजमर्रा के उपयोग, कम्युनिकेशन, कंटेंट देखने और सामान्य प्रोडक्टिविटी के लिए भरोसेमंद प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है. यह स्मार्टफोन इसी महीने भारत में लॉन्च होगा और इसमें बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे.
Samsung ने पुष्टि की है कि Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है. फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा. इनमें Vibe Violet और Blitz Blue शामिल हैं.
Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा स्मूथ होगा. डिस्प्ले में High Brightness Mode (HBM) और Adaptive Brightness का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे स्क्रीन की ब्राइटनेस आसपास की रोशनी के अनुसार अपने आप एडजस्ट हो जाएगी.
डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई लगभग 8.2mm बताई गई है. इसके बैक पैनल में Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा.
Samsung Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा. यह चिपसेट दो Cortex-A76 परफॉर्मेंस कोर (2.4GHz) और छह Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर (2.0GHz) के साथ आता है. ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 GPU दिया गया है, जो मल्टीमीडिया और सामान्य गेमिंग के लिए उपयोगी होगा.
फोन Android 16 आधारित Samsung One UI 8 पर चलेगा. कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस को 6 जनरेशन तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. सुरक्षा के लिए इसमें Samsung Knox Vault भी दिया गया है, जिसे EAL5+ सुरक्षा सर्टिफिकेशन प्राप्त है.
Galaxy M17e 5G में कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए जाएंगे. इनमें Now Bar के जरिए रियल-टाइम अपडेट, Live Notifications और होम स्क्रीन पर Large Folders जैसे विकल्प शामिल हैं. फोन में Google Gemini AI का सपोर्ट भी मिलेगा. इसके अलावा Circle to Search फीचर भी मौजूद रहेगा, जिससे यूजर स्क्रीन पर किसी भी चीज को सर्कल करके तुरंत सर्च कर सकेंगे.
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा.
Samsung Galaxy M17e 5G की एक और बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी के अनुसार लंबे समय तक स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है.
यह भी पढ़ें: क्या आपका मोबाइल-लैपटॉप का चार्जर भी 24 घंटे लगा रहता है प्लग में? जान लीजिए क्या होगा नुकसान