सैमसंग ‘गैलेक्सी जे7 प्राइम 2’ 13,990 रुपये में लॉन्च

Updated on 29-Mar-2018
By
HIGHLIGHTS

सैमसंग इंडिया ने बुधवार को बजट स्मार्टफोन श्रेणी की गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 को 13,990 रुपये में लॉन्च किया।

सैमसंग इंडिया ने बुधवार को बजट स्मार्टफोन श्रेणी की गैलेक्सी जे7 प्राइम 2 को 13,990 रुपये में लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन 'मेक फॉर इंडिया' फीचर के साथ आता है, जिसका नाम सैमसंग मॉल है, जहां यूजर्स किसी भी चीज की तस्वीर खींच कर उसे ऑनलाइन सर्च कर ई-कॉमर्स वेबसाइटों से खरीदारी कर सकते हैं। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस डिवाइस में 5.5 इंच का फुल एचडी स्क्रीन है तथा इसका डिजायन इस तरह से किया गया है कि हाथों में पकड़ने में आसानी हो। 

Paytm मॉल इन प्रोडक्ट्स पर दे रहा है छूट और कैशबैक ऑफर्स

इसमें 1.6 गीगाहट्र्ज का एक्सीनोस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

यह डिवाइस फुल मेटल यूनीवॉडी डिजायन वाला है, जिसमें 2.5 डी ग्लास लगाया गया है और इसका फिंगरप्रिंट सेंसर आगे की तरफ है। इसका अगला और पिछला कैमरा 13-13 मेगापिक्सल का है और दोनों ही सेंसर का अपरचर एफ1.9 है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इस डिवाइस में सैमसंग 'पे मिनी' फीचर दिया गया है को मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 

IANS

Indo-Asian News Service

Connect On :
By