अभी पिछले सप्ताह ही सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy J7 Prime 2 स्मार्टफोन को बिना किसी को खबर किये लॉन्च कर दिया था। अब आख़िरकार यह डिवाइस भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इस स्मार्टफोन को भारत में सभी ऑफलाइन स्टोर्स से ख़रीदा जा सकता है, यह सेल के लिए 28 मार्च को ही उपलब्ध हो गया था। इसके अलावा यह सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से भी जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है।
अगर हम इस स्मार्टफोन के कुछ मुख्य फीचर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस में आपको ओक्टा-कोर एक्सीनोस 7 सीरीज का प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा इसमें एक 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी इसकी दूसरी बड़ी खासियत है। स्मार्टफोन में फ्रंट पर आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। फोन में आपक सैमसंग पे मिनी का भी सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा यहाँ आपको यह भी बनता दें कि स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड दो अलग अलग रंगों के ऑप्शन में लिया जा सकता है।
Flipkart: होम एप्लायंसेज पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स
अगर हम इस नए डिवाइस के बारे में कुछ बातें करें और इसके स्पेक्स और फीचर्स के बारे में जानने की कोशिश करें तो आपको बता देते हैं कि स्मार्टफोन में आपको एक 5.5-इंच की FHD 1080×1920 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलवा स्मार्टफोन में आपको 3GB की रैम भी मिल रही है। स्टोरेज को लेकर चर्चा करें तो स्मार्टफोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
फोन में फोटोग्राफी के लिए एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में आपको वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS, Bluetooth 4.1, 3G, 4G सपोर्ट मिल रही है। इसके साथ ही इसमें आपको एक 3300mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।