Samsung Galaxy F70e हुआ ऑफिशियली टीज़, जल्द भारत में होगा लॉन्च, पहले ही लीक हो गए एकम-एक स्पेक्स!

Updated on 02-Feb-2026

Samsung ने पिछले हफ्ते भारत में अपनी नई Galaxy F70 सीरीज़ के लॉन्च का ऐलान किया था। अब कंपनी ने इस लाइनअप का पहला स्मार्टफोन Galaxy F70e सामने ला दिया है। सैमसंग के आधिकारिक टीज़र के मुताबिक, Galaxy F70e को आज लॉन्च किया जा सकता है या फिर फोन से जुड़ी और जानकारियां साझा की जा सकती हैं। यह भी कन्फर्म किया गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच होगी, जिससे यह बजट सेगमेंट में उतरेगा।

Galaxy F70e के स्पेक्स लीक

आधिकारिक संकेतों के बाद, Galaxy F70e के पूरे स्पेसिफिकेशंस X पर टिप्स्टर संजू चौधरी द्वारा लीक किए गए हैं। लीक जानकारी के अनुसार, Galaxy F70e में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो Galaxy F70e में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। फोन के कई वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं, जिनमें 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी है। बैटरी सेक्शन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इसके अलावा, Galaxy F70e में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा और IP54 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। डिजाइन के मामले में फोन में वीगन लेदर फिनिश दी जाएगी, जिसकी पुष्टि पहले ही सैमसंग कर चुका है। यह हैंडसेट हल्के हरे रंग में देखा गया है।

सैमसंग ने पहले ही कहा था कि Galaxy F70 सीरीज़ में पावरफुल हार्डवेयर के साथ AI आधारित फीचर्स पर खास फोकस किया जाएगा। Galaxy F70e के One UI 8 (Android 16) पर चलने और कम से कम छह साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद है।

क्या होंगी Galaxy F70e की खासियतें

हालांकि फोन की असली परफॉर्मेंस का पता टेस्टिंग के बाद ही चलेगा, लेकिन लीक स्पेसिफिकेशंस के आधार पर Galaxy F70e एक संतुलित हार्डवेयर पैकेज पेश करता नजर आता है। प्रीमियम डिजाइन और AI आधारित फीचर्स इसकी प्रमुख खासियतें हो सकती हैं। बजट सेगमेंट में सैमसंग का स्मार्टफोन लेने की सोच रहे ग्राहकों के लिए Galaxy F70e एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: महीने भर चलता है 200 रुपये से भी सस्ता Jio का ये प्लान, मिलता है कॉलिंग-डेटा और SMS समेत इतना सब..

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :