सैमसंग (Samsung) का नया 5G फोन Galaxy F23 5G आज से सेल में आ गया है। साउथ कोरिया कंपनी का यह फोन Rs 16,999 की कीमत में आया है और इसे आप दो स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते हैं। फोन एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में आया है। आज से डिवाइस को Flipkart से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: साउथ की फिल्मों का क्रेज़ है तो ये 5 फिल्में देख सकते हैं हिन्दी में, OTT पर हैं उपलब्ध
सैमसंग गैलक्सी एफ23 5G (Galaxy F23 5G) के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 17,499 रखी गई है जबकि 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 18,499 रखी गई है। इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत यूजर्स अगर ICICI बैंक कार्ड से ख़रीदारी करते हैं तो Rs 1000 का कैशबैक पा सकते हैं। SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, अगर आपके पास शुरुआत में पूरा पैसा नहीं देना चाहते हैं तो Rs 2,834 प्रतिमाह की नो कॉस्ट EMI पर इसे खरीद सकते हैं। यहां से खरीदें
Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन में आपको एक प्लास्टिक बॉडी मिल रहा है। हालांकि फोन में आपको एक 6.6-इंच की TFT LCD डिस्प्ले मिल रही है, जो 2408×1080 पिक्सेल के साथ आती है। इतना ही नहीं आपको इस डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में आपको गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन मिल रहा है, इतना ही नहीं इसमें आपको एक ड्यूड्रॉप नॉच भी मिल रही है।
यह भी पढ़ें: क्या 8 अप्रैल को OTT पर रिलीज़ होगी Radhe Shyam? अब तक मिली ये जानकारी…
यहाँ आपको बता देते है कि फोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित One UI 4.1 पर चलता है। फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो एक 50MP के सैमसंग ISOCELL JN1 प्राइमेरी सेन्सर के अलावा 8MP का 123 डिग्री अल्ट्र-वाइड यूनिट और एक 2MP का मैक्रो सेन्सर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिल रहा है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 25W के चार्जर के साथ आती है।