जैसा कि हम सभी जानते हैं Samsung के स्मार्टफोंस का मार्केट में काफी दबदबा है और ऐसे में कंपनी लगातार 5G स्मार्टफोंस को भारत में लॉन्च कर रही है। ऐसा ही एक जबरदस्त 5G फोन Galaxy F23 हाल ही में पेश हुआ था। वैसे तो यह फोन 25 हजार रुपए की रेंज में आता है, लेकिन फ्लिपकार्ट से अभी आप इसे 17 हजार रुपए से भी कम में खरीद सकते हैं। आइए देखें कैसे…
यह भी पढ़ें: Samsung Phone Deal Alert: ताबड़तोड़ डिस्काउंट में मिल रहा Samsung का ये फोन, OnePlus की बजाएगा बैंड
फ्लिपकार्ट ने सैमसंग के इस 5जी फोन पर सीधे Rs 7000 का डिस्काउंट दिया है जिसके बाद आप Galaxy F23 को Rs 16,999 में अपना बना सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर स्मार्टफोन के 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज मॉडल पर मिल रहा है।
डिस्काउंट के अलावा अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में Galaxy F23 5G को खरीदते हैं तो Rs 16,400 तक बड़ा डिस्काउंट अलग से पा सकते हैं। अगर आप पूरा एक्सचेंज डिस्काउंट प्राप्त कर लेते हैं तो डिवाइस की कीमत Rs 1000 से भी बेहद कम हो जाएगी।
इसके अलावा Galaxy F23 5G को ₹2,834 प्रतिमाह नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Vivo Y16 Bumper Discount! Vivo के 13MP कैमरा वाले इस धाकड़ फोन की कीमत में आई भारी गिरावट, अभी देखें ऑफर
स्मार्टफोन में 6.6 इंच Full HD+ स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा सैमसंग का यह फोन 5000 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन में 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है।