Samsung ने अपने Samsung Galaxy F16 को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे 6 साल का अपडेट मिलने वाला है। इसका मतलब है कि आप इस फोन को 6 सालों के लिए आसानी से बिना किसी समस्या के इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके अलावा कंपनी ने अपने Galaxy F06 को भी पिछले महीने इंडिया में लॉन्च किया था, अब यह फोन खरीदने के लिए उपलब्ध है। आइए जानते है कि Galaxy F16 को आप कितने में खरीद सकते हैं और इस फोन के खास फीचर कौन से हैं।
इसके पहले कि हम आपको Galaxy F16 के प्राइस आदि के बारे में बताना शुरू करें आपको Galaxy F06 के बारे में बता देते है कि यह फोन इस समय खरीदने के लिए मिल रहा है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं। आइए अब जानते है कि Galaxy F16 आपको कब से मिलने वाला है। इस फोन की सेल 13 मार्च से शुरू हो जाने वाली है। आप दोनों ही फोन्स को Flipkart से खरीद सकते हैं। Samsung Galaxy F16 का इंडिया में प्राइस 11,499 रुपये से शुरू होता है। हालांकि, प्राइस की फुल डिटेल्स सेल से पहले ही सामने आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 5500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y29s, 3 पॉइंट्स में जानें क्यों खरीदना चाहिए
आइए इसके पहले ही F06 के प्राइस को देखते हैं, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Galaxy F06 को आप 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं, इसके अलावा फोन का इसी स्टॉरिज वाला 6GB रैम मॉडल 11,499 रुपये में मिलता है।
Galaxy F06 और Galaxy F16 देखने में लगभग लगभग एक जैसे ही लगते हैं। दोनों में ही आपको एक पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसके अलावा फोन्स में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, दोनों में ही एक 50MP का Primary Camera भी मिलता है।
इसके अलावा आपको बताया देते है कि आपको Quick Share का ऑप्शन भी इनमें मिलता है। आइए अब स्पेक्स पर नजर डालते हैं। Galaxy F16 में आपको एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलतयित है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। इसके अलावा फोन्स में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। Galaxy F16 में आपको 8GB तक की रैम मिलती है। कैमरा को देखते हैं तो Galaxy F16 में आपको एक 50MP का मेन कैमरा और एक 2MP का डेप्थ सेन्सर मिलता है। वहीं इस फोन में आपको एक 8MP का सेल्फ़ी कैमर भी मिलता है।
इसके अलावा Galaxy F16 में आपको OneUI 7.0 पर आधारित एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट और 6 साल के लिए एंड्रॉयड और सिक्युरिटी अपडेट दिया जाने वाला है। दोनों ही फोन्स में एक 5000mAh की बैटरी आपको मिलती है जो 25W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।