पिछले महीने मलेशिया में जब सैमसंग ने Galaxy A9 (2018) को लॉन्च किया था तो उस समय इस बात की भी घोषणा की थी कि जल्द ही नवंबर में यह डिवाइस भारत में भी लॉन्च होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A9 को भारत में 4 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक लॉन्च होने से पहले ही इस डिवाइस की भारतीय कीमत का पता चल चुका है। ऐसा बताया जा रहा है कि सैमसंग की 'वेबसाइट सोर्स कोड' में दिए गए प्राइस के मुताबिक भारत में इस डिवाइस की कीमत लगभग 39,000 रुपए हो सकती है। वहीं मलेशिया में हुए लॉन्च के दौरान यूरोपियन मार्किट में इसकी कीमत EUR 599 यानी 51,300 रुपए बताई जा रही थी।
इस स्मार्टफोन में 24MP f/1.7 का ख़ास कैमरा है। इसके साथ ही फ़ोन में 8MP f/2.4 12mm का उल्ट्रावॉइड कैमरा, 10MP f/2.4 2x का टेलीफ़ोटो लेंस और एक 5MP f/2.2डेप्थ सेंसिंग के लिए चौथा कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A9 (2018) में आपको1080p रेसोल्यूशन के साथ 6.3 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह डिवाइस Snapdragon 660 Chipset पर रन करता है। अगर फ़ोन के स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 6GB और 8GB RAM मिलता है। Samsung Galaxy A9 में 3,800mAh क्षमता की बैटरी दी गई है। फ़ोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सीन रिकॉग्नीशन भी है जो फोटो लेने के दौरान सब्जेक्ट को डिटेक्ट करके एक शानदार पिक्चर लेने के लिए ऑटोमेटिकली एडजस्ट हो जाता है। इसके डेप्थ लेंस के ज़रिए यूज़र्स फोटो की DOP के लिए मैन्युअल सेटिंग भी कर सकतें हैं।