भारत में इस स्मार्टफोन को इसी साल जनवरी में लॉन्च किया गया है, इस स्मार्टफोन को लॉन्च के समय Rs. 32,990 में लॉन्च किया गया था, और अब Samsung Galaxy A8+ स्मार्टफोन की कीमत में Rs. 2,000 की कटौती की गई है। इस स्मार्टफोन को सैमसंग की ओर से कीमत में की गई इस कमी के बाद अब महज Rs. 30,990 में ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को आप एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया के माध्यम से ले सकते हैं।
यह स्मार्टफोन मुख्य तौर पर अपने ड्यूल कैमरा सेटअप के लिए जाना जाता है। इस स्मार्टफोन में एक 16-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का एक ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है, साथ ही इसमें एक 16-मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा भी दिया गया है।
फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं 10,000 रूपये के अन्दर ये स्मार्टफोंस
स्पेक्स आदि की चर्चा करें तो आपको बता दें कि इसमें एक 6-इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 2220×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ स्मार्टफोन में दी गई है। यह डिस्प्ले एक 18.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली है। स्मार्टफोन में Exynos 7885 ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB की रैम 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एक हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। जिसके माध्यम से आप स्टोरेज को लगभग 256GB तक और भी बढ़ा सकते हैं।
स्मार्टफोंस से लेकर हेडफोंस और स्पीकर्स तक, अमेज़न इंडिया पर इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की मची धूम
फोन में एक 3500mAh क्षमता की बैटरी दी गई है, इसके अलावा स्मार्टफोन ड्यूल-सिम कार्ड स्लॉट्स के साथ आया है। इसमें आपको 4G LTE के साथ VoLTE HD वॉयस कॉलिंग सपोर्ट भी दी गई है। स्मार्टफोन एंड्राइड 7.1.1 नौगट पर काम करता है।