सैमसंग (Samsung) ने भारत में नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A73 5G के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। आगामी स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। गैलक्सी A73 5G (Galaxy A73 5G) को 8 अप्रैल को भारत में पेश किया जाएगा। Galaxy A73 5G के खास फीचर्स में सुपर AMOLED+ डिस्प्ले मिलने वाली है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी और इसे 108MP OIS कैमरा व IP67 रेटिंग दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: PAN card फ्रॉड में फंसे राजकुमार राव, बचे रहने के लिए अपनाएं ये बातें
टेक जायंट ने Galaxy A73 5G के लॉन्च के लिए एक खास इवेंट रखा है जिसे 8 अप्रैल शाम 6 बजे Samsung.com पर लाइव किया जाएगा।
Galaxy A73 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 41,999 है जबकि 8GB+256GB वेरिएंट को Rs 44,999 में खरीदा जा सकता है। जो ग्राहक डिवाइस को प्रीबुक कर रहे हैं वह Rs 6990 में आने वाले Galaxy Buds Live को केवल Rs 499 में खरीद सकते हैं। स्पेशल इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत ग्राहक Samsung Finance+, ICICI बैंक कार्ड या SBI क्रेडिट कार्ड्स पर Rs 3000 का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: घर बैठे OTT पर देखना है कुछ नया, तो इस हफ्ते कॉमेडी से लेकर बायोपिक तक के विकल्प हैं मौजूद
सैमसंग गैलेक्सी A73 5G (Samsung Galaxy A73 5G) में 6.7 इंच की FHD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल होगा। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी और इसे कोर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दिया जाएगा। फोन एंडरोइड 12 (android 12) पर काम करेगा। Samsung Galaxy A73 5G ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम का साथ दिया जाएगा। डिवाइस में 128GB और 256GB स्टोरेज मिलेगा जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस तीन रंगों Awesome Mint, Awesome Grey और Awesome White में आएगा।
जहां तक कैमरा की बात है, Samsung Galaxy A73 5G में 108MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिलेगा। इसके अलावा, डिवाइस में 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5MP डेप्थ सेन्सर मिलेगा। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
Samsung Galaxy A73 5G में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन को वॉटर रेसिस्टंट के लिए डिज़ाइन किया गया है।