August 2019 Android security patch से लैस हुआ Galaxy A50
Samsung Galaxy A50 अपडेट में फर्मवेयर वर्ज़न A505FDDU2ASH3 शामिल
अपडेट का साइज़ है 320MB
Samsung Galaxy A50 को कथित तौर पर भारत में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेट लेटेस्ट August 2019 Android security patch के साथ आता है। TizenHelp की आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट का साइज़ 320MB है। इस अपडेट के ज़रिये अब यूज़र्स को एन्हांस्ड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
साथ ही आपको बता दें कि अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A505FDDU2ASH3 है। दिलचस्प बात यह है कि इस अपडेट के साथ Samsung Galaxy A50 यूज़र्स को अब Snapchat app भी मिलेगा। आपको बता दें कि हाल ही में Samsung Galaxy Note 10 को भी August 2019 Android security patch update भारत में लॉन्च होने से पहले दिया गया था। Galaxy Note 10 स्मार्टफोन की बिक्री 23 अगस्त से भारत में शुरू होगी।
कंपनी ने अपडेट को ओवर-द-एयर के जरिए रोल आउट किया है। वहीँ अगर आप को भी अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप इसे चेक कर सकते हैं। अपडेट चेक करने के लिए आपको फ़ोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट देखना होगा। वहीँ चेंजलॉग के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी A50 को मिला यह अपडेट बेहतर फिंगरप्रिंट रिकग्निशन परफॉर्मेंस के साथ बेहतर बैटरी चार्जिंग एल्गोरिथ्म और स्टेबिलिटी उपलब्ध कराता है। साथ ही इसमें आपको डिवाइस सिक्योरिटी भी पहले से बेहतर मिलेगी। बाकी कई बग्स को भी कंपनी ने इस अपडेट के साथ फिक्स किया है।
Samsung Galaxy A50 Price In India
कीमत की बात के इस Galaxy A50 की भारत में कीमत Rs. 18,490 है जिसमें यूज़र्स को बेस वैरिएंट 4GB RAM + 64GB मिलता है। वहीँ इसके दूसरे वैरिएंट की बात करें तो इसके 6GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs. 21,490 है।