सैमसंग ने फरवरी में मलेशिया में Galaxy A14 का 4G वर्जन लॉन्च किया था और अब ऐसा लगता है कि यह भारत में भी उपलब्ध होने वाला है।
तो इसी के साथ आपके मन में यह बात भी आ रही होगी कि फोन की कीमत कितनी होगी। तो बता दें कि एक नए लीक के मुताबिक A14 4G को भारत में दो स्टोरेज कन्फ़िगरेशंस 64GB और 128GB में पेश किया जाएगा जिनकी कीमत क्रमश: INR 13,999 और INR 14,999 होगी।
हालांकि कई ऑफर्स मिलकर इस कीमत को काफी कम कर देंगे। दोनों वेरिएंट्स 4G रैम के साथ आएंगे यानि इनके बीच केवल स्टोरेज का अंतर होगा।
Galaxy A14 का भारतीय लॉन्च काफी नजदीक प्रतीत हो रहा है। यह स्मार्टफोन 6.6-इंच 1080×2408 60 Hz LCD टचस्क्रीन, मीडियाटेक हीलिओ G80 चिपसेट, 50MP मेन कैमरा के साथ 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा, 13MP सेल्फ़ी स्नैपर और 5,000 mAh बैटरी के साथ 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
फोन के पॉवर बटन के अंदर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर एम्बेड किया गया है और डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर आधारित One UI Core 5 पर काम करता है। यह सैमसंग स्किन का स्ट्रिप्ड डाउन वर्जन है जिसे लोअर-एंड हार्डवेयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Galaxy A14 को प्लास्टिक से बनाया गया है।