Samsung ने बजट सेगमेंट में बाज़ार में उतारा नया 48MP कैमरा वाला स्मार्टफोन

Updated on 25-Feb-2022
HIGHLIGHTS

Galaxy A03 भारत में हो गया है लॉन्च

48MP कैमरा से लैस है Galaxy A03

Samsung Galaxy A03 की कीमत है Rs 11,000

Samsung ने भारत में Galaxy A-series के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने Samsung Galaxy A03 को सीरीज़ के 2022 के पहले स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। डिवाइस को एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत Rs 11,000 के अंदर है।

Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन A03 series का तीसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले सीरीज़ में A03S और A03 Core फोंस एंट्री ले चुके हैं। चलिए जानते हैं Samsung Galaxy A03 के बारे में…

यह भी पढ़ें: इस 15 August 4G से मिल जाएगी ‘Aazadi’, देश में कदम रखेगा 5G, देखें कैसी चल रही है तैयारी

Samsung Galaxy A03 की कीमत (Samsung Galaxy A03 Price)

Samsung Galaxy A03 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 10,499 है। फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 11,999 की कीमत में आता है।

Galaxy A03 को रीटेल स्टोर्स, सैमसंग.कॉम और लीडिंग ऑनलाइन पोर्टल से खरीदा जा सकता है। फोन को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy A03 स्पेक्स (Samsung Galaxy A03 Specs)

Samsung Galaxy A03 में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो TFT स्क्रीन है और इसे 720 x 1600 पिक्सल HD+रेजोल्यूशन ऑफर दिया गया है। डिवाइस को डॉल्बी एटमोस सपोर्ट दिया गया है।

फोन Unisoc T606 ओक्टा-कोर प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz है। डिवाइस में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रहा है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: इस वीकेंड देखें आज रिलीज़ हुई ये फिल्में और वेब सीरीज़, जानें कहां हैं उपलब्ध

फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48MPका मुख्य कैमरा शामिल है। कैमरा को 2MP का डेप्थ सेन्सर का साथ दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल को LED फ्लैश का साथ भी दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है जो ब्युटी मोड, स्मार्ट सेल्फी एंगल, लाइव फोकस सपोर्ट करता है।

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस एंडरोइड 11 (Android 11) पर काम करता है जो One UI 3.1 Core के साथ काम करता है। 

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :