रिलायंस जियो का सैमसंग डिवाइसों पर एक्सक्लूसिव ऑफर

By
HIGHLIGHTS

रिलायंस जियो ने दो सैमसंग डिवाइसों - 'गैलेक्सी जे2 (2018)' और 'गैलेक्सी जे7 ड्यू' पर जियो यूजर्स के लिए कैशबैक व अन्य लाभ की घोषणा की है।

रिलायंस जियो ने दो सैमसंग डिवाइसों – 'गैलेक्सी जे2 (2018)' और 'गैलेक्सी जे7 ड्यू' पर जियो यूजर्स के लिए कैशबैक व अन्य लाभ की घोषणा की है। इस योजना के तहत, 'गैलेक्सी जे2 (2018)' पर जियो ग्राहकों को 2,780 रुपये का इंस्टैट कैशबैक वाउचर के साथ 100 जीबी का डेटा लाभ मिलेगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी जियो के वेबसाइट पर भी दी गई है।

इसी प्रकार से 'गैलेक्सी जे7 ड्यू' दोहरे डेटा लाभ के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है, जो चार और उससे अधिक रिचार्ज पर है। 

जियो प्रीपेड प्लान के ग्राहकों के लिए जिन्होंने 198 या अधिक से रिचार्ज किया है, उन्हें भी यह ऑफर इन दोनों डिवाइसों पर 30 सितंबर तक मिलेगा। 

IANS

Indo-Asian News Service

Connect On :
By