Xiaomi ने अपने Redmi Y2 स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल ROM अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने अपने MIUI फोरम पर इसकी आधिकारिक घोषण की है और भारत में यूज़र्स को भी अपने Redmi Y2 डिवाइसेज में स्टेबल OTA अपडेट मिलना शुरू हो गया है।
MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल ROM Redmi Y2 के साथ भारत में आ रहा है। OTA अपडेट का वर्जन नंबर MIUI 10.0.1.0.OEFMIFH है और इसका वज़न 501 MB है और इसमें अगस्त सिक्योरिटी पैच शामिल है। यह अपडेट एंड्राइड ओरियो पर आधारित है।
इस अपडेट में फुल स्क्रीन एक्सपीरियंस को शामिल किया गया है। यह अपडेट सभी नए फुल स्क्रीन जेस्चर्स के साथ आता है। डिवाइस में फुल स्क्रीन मोड जेस्चर लॉन्च के समय से ही मौजूद है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अब कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव किए हों। चेंजलॉग में रीडिज़ाइन नोटिफिकेशन पैनल, रीडिज़ाइन वॉल्युम स्लाइडर, इम्प्रूव्ड मल्टीटास्किंग मैनेजमेंट, नेचुरल साउंड सिस्टम और कुछ अन्य अपडेट्स शामिल हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Y2 में 5.99 इंच की डिस्प्ले मौजूद है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह 720 x 1440 पिक्सल के रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस है। डिवाइस एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 पर काम करता है और डिवाइस में 3080mAh की बैटरी मौजूद है।
ऑप्टिक्स की बात की जाए तो डिवाइस के बैक पर 12MP और 5MP का कैमरा सेटअप उपलब्ध है, सेकेंडरी कैमरा डेप्थ सेंसर है। रियर कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) और पोर्ट्रेट मॉड सपोर्ट करता है। डिवाइस के फ्रंट पर AI 16MP का सेल्फी शूटर मौजूद है, जो फेस रेकोग्निशन के काम आएगा। सेल्फी कैमरा के साथ एक सेल्फी लाइट भी मौजूद है।
कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 और GPS ऑफर करता है। इस स्मार्टफोन का मेजरमेंट 160.73 × 77.26 × 8.1mm और वज़न 170 ग्राम है। डिवाइस में इन्फ्रारेड सेंसर भी मौजूद है। यह डिवाइस तीन कलर में उपलब्ध है जिसमें एलेगेंट गोल्ड, रोज़ गोल्ड और डार्क ग्रे कलर शामिल हैं।