कंपनी फोरम से Redmi Y2 को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट न मिलने के मिले थे संकेत
जून 2018 में लॉन्च किया गया था Redmi Y2
Snapdragon 625 SoC से लैस है Redmi Y2
#image_title
हाल ही में शाओमी में यह बयान जारी किया है कि Redmi Y2 को Android 9 Pie अपडेट मिलेगा। इससे पहले China forum पर एक पोस्ट आया था जिसमें कंपनी ने इस बात का संकेत दिया था कि Xiaomi Redmi S2 यानी Redmi Y2 को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट नहीं मिलेगा। इसी बात को साफ़ करते हुए हुए Xiaomi ने कहा कि Redmi Y2 स्मार्टफोन को Android 9 Pie अपडेट मिलेगा।
वहीँ कंपनी के ही Redmi 6 और Redmi 6A को कब यह Android Pie अपडेट मिलेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है जब्कि इन दोनों ही फ़ोन्स को भी फोरम से अपडेट न मिलने के संकेत मिले थे। इसके साथ ही यह भी हो सकता है कि Redmi 6 और Redmi 6A को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा भी या नहीं।
वहीँ Redmi Y2 को लेकर अब Xiaomi के भारतीय फोरम पर आधिकारिक पोस्ट से यह बात सामने आई है कि इस डिवाइस को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। हालांकि, इसका खुलासा अभी साफ़ तौर पर नहीं हुआ है कि कंपनी किस डेट में Android Pie अपडेट को रोल आउट करने जा रही है।
Redmi Y2 5.99 इंच का एचडी+ (720×1440 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो देता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर रन कराया गया था। डिवाइस में वर्टिकल स्टाइल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। डिवाइस में 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!