Redmi ने Redmi Turbo 5 को लेकर आधिकारिक तौर पर कई बड़े बड़े खुलासे करने शुरू कर दिया है। कंपनी पहले ही Redmi Turbo 5 Max के कुछ फीचर्स कन्फर्म कर चुकी है और अब स्टैंडर्ड Redmi Turbo 5 की अहम जानकारियां पोस्टर्स के जरिए कंपनी ने सामने रखी हैं। Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट के साथ बेहतरीन होने वाला है। यह स्क्रीन मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस देने पर फोकस कर सकती है।
परफॉर्मेंस को देखा जाए तो उसके लिए कंपनी फोन में MediaTek का Dimensity 8500-Ultra चिपसेट रख सकती है। इसे LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिससे यह फोन फ्लैगशिप-लेवल स्पीड और स्मूदनेस ऑफर करने में भी सक्षम होने वाला है। हीट मैनेजमेंट के लिए Redmi Turbo 5 में 3D Ice-Sealed Circulation Cooling Pump भी मिलने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीकी आमतौर पर फोन्स में नजर आने वाली VC कूलिंग सिस्टम की तुलना में तीन गुना ज्यादा हीट डिसिपेशन के साथ आती है।
बैटरी आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Redmi के इस फोन में आपको 7,560mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है, अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर इस सेगमेंट में फोन दमदार हो जाने वाला है।
डिज़ाइन को देखा जाए तो फोन को मेटल फ्रेम और 2.5D ग्लास बैक पैनल के साथ पेश किया जा सकता है, यह फोन हो सकता है कि iPhone 17 जैसे लुक और फ़ील में लॉन्च किया जाए? फोन को White और Mint Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन हाल ही में Geekbench लिस्टिंग पर नजर आया था, यहाँ से मिली जानकारी के अनुसार इस फोन में 16GB RAM और Android 16 की सपोर्ट मिलने वाली है। उम्मीद है कि लॉन्च के वक्त इसमें HyperOS 3 का सपोर्ट मिल सकता है।
चीन में Redmi Turbo 5 की कीमत करीब 2,000 Yuan (लगभग 24,000–25,000 रुपये के आसपास) हो सकती है, जिससे यह अपर मिड-रेंज सेगमेंट में एंट्री लेने वाला दमदार फोन बन जाने वाला है, अभी के लिए इंडिया में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि हो सकता है कि आने वाले समय में इस फोन को लेकर और जानकारी सामने आए।
रिपोर्ट्स की मानें तो ग्लोबल मार्केट में यही फोन Poco X8 Pro के नाम से रीब्रांड होकर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Redmi Turbo 5 Max को ग्लोबली Poco X8 Pro Max या Poco X8 Max के तौर पर पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: अब नहीं लग पाएगी ‘व्हाट्सएप सिक्योरिटी’ में सेंध..LOCKDOWN लगा देगा ये नया फीचर, Pegasus भी टेकेगा घुटने