Redmi Price Hike: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और प्राइस हाइक देखने को मिला है. Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपने कुछ पॉपुलर फोन्स की कीमत बढ़ा दी है. यह बदलाव चुपचाप किया गया है, लेकिन इसका असर सीधे उन यूजर्स पर पड़ेगा जो इन डिवाइस को खरीदने की सोच रहे थे. इस बार जिन स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ी है, उनमें Redmi Note 15, Redmi 15 और Redmi 15C शामिल हैं.
सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला बदलाव Redmi Note 15 में देखा गया है. इसका बेस वैरिएंट, जो पहले 22,999 रुपये में आता था, अब 24,999 रुपये का हो गया है. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट सीधे 3,000 रुपये महंगा होकर 27,999 रुपये तक पहुंच गया है.
Redmi 15 की बात करें तो यहां झटका और बड़ा है. जो फोन पहले 14,999 रुपये में मिलता था, अब उसकी कीमत बढ़कर 18,499 रुपये हो गई है. इसका मतलब यह फोन अब अपने पुराने बजट से निकलकर एक नए प्राइस सेगमेंट में चला गया है, जहां पहले से ही काफी कड़ी टक्कर मौजूद है.
वहीं Redmi 15C, जो एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए एक सस्ता ऑप्शन माना जाता था, अब 12,499 रुपये से बढ़कर 15,499 रुपये का हो गया है. यानी यहां भी सीधा 3,000 रुपये का उछाल देखने को मिला है.
सीधी बात करें तो यह सिर्फ एक कंपनी का फैसला नहीं है, बल्कि पूरे मार्केट का ट्रेंड बन चुका है. मेमोरी चिप्स की कमी और कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत का बहाना कंपनियां दे रही हैं, लेकिन असल असर यूजर की जेब पर पड़ रहा है.
अब असली सवाल यह है कि क्या ये फोन अब भी वैल्यू फॉर मनी हैं? ईमानदारी से देखें तो कुछ मॉडल्स, खासकर Redmi 15, अपनी नई कीमत पर उतने आकर्षक नहीं लगते जितने लॉन्च के समय थे. उसी प्राइस रेंज में अब दूसरे ब्रांड्स के ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले ऑप्शन मिल रहे हैं.
| मॉडल का नाम | वैरिएंट | लॉन्च प्राइस | नई कीमत | बढ़ी कीमत |
|---|---|---|---|---|
| Redmi Note 15 | 8GB + 128GB | 22,999 रुपये | 24,999 रुपये | 2,000 रुपये |
| 8GB + 256GB | 24,999 रुपये | 27,999 रुपये | 3,000 रुपये | |
| Redmi 15 | 6GB + 128GB | 14,999 रुपये | 18,499 रुपये | 3,500 रुपये |
| 8GB + 128GB | 15,999 रुपये | 20,499 रुपये | 4,500 रुपये | |
| 8GB + 256GB | 16,999 रुपये | 22,499 रुपये | 5,500 रुपये | |
| Redmi 15C | 4GB + 128GB | 12,499 रुपये | 15,499 रुपये | 3,000 रुपये |
| 6GB + 128GB | 13,999 रुपये | 17,499 रुपये | 3,500 रुपये | |
| 8GB + 128GB | 15,499 रुपये | 19,499 रुपये | 4,000 रुपये |
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका