Redmi Note 9 Pro Max इस साल रेडमी की नोट 9 सीरीज़ का हाई-एंड फोन है जिसे अमेज़न पर डिस्काउंट ऑफर के साथ पेश किया जा रहा है। सीरीज़ में रेडमी नोट 9 और नोट 9 प्रो स्मार्टफोंस भी मौजूद हैं। इस समय Redmi Note 9 Pro Max पर कुछ समय के लिए अमेज़न Rs 1000 का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। चलिए जानते हैं कैसे सस्ते में खरीद सकते हैं Redmi Note 9 Pro Max…
Redmi Note 9 Pro Max पर डिस्काउंट ऑफर
Redmi Note 9 Pro Max के 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेज़न पर 15,999 रुपये में सेल किया जा रहा है जबकि इस फोन की कीमत Rs 16,999 है। आप इस फोन को नो कोस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। साथ ही आप इसे एक्स्चेंज ऑफर में खरीदते हैं तो Rs 1500 का लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा, HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
Redmi Note 9 Pro Max स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की DotDisplay मिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।
फ़ोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है। Note 9 Pro Max में 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB तक का UFS 2.1 स्टोरेज मिलने वाला है। फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं और स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो नए फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इस वैरिएंट के साथ 33W फ़ास्ट चार्जर भी मिल रहा है जो डिवाइस को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है।