Xiaomi ने भारत में अपने Redmi Note 9 स्मार्टफोन का नया शेडो ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इससे पहले Redmi Note 9 एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पेबल ग्रे, स्कारलेट रेड कलर में उपलब्ध था। Redmi India ने अपने ट्विटर हैंडल से Redmi Note 9 के शेडो ब्लैक वेरिएंट की घोषणा की है। डिवाइस को अमेज़न, मी.कॉम, मी होम्स, मी प्रीफर्ड पार्टनर और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। Redmi Note 9 का शेडो ब्लैक कलर वेरिएंट केवल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के लिए ही उपलब्ध है और इस समय सेल में इसे Rs 10,999 की डिस्काउंटेड कीमत में बेचा जा रहा है।
Redmi Note 9 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 11,499 है, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 13,499 और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 14,999 है।
Redmi Note 9 में आपको एक 6.53-इंच की डिस्प्ले मिल रही है, यह एक FHD+ (2340×1080 पिक्सेल वाली स्क्रीन है), फोन में आपको एक पंच होल कटआउट भी मिल रहा है, जो आप फोन के टॉप-राईट कॉर्नर पर देख सकते हैं, इसमें ही आपको सेल्फी कैमरा भी नजर आ रहा है।
Redmi Note 9 में आपको MediaTek Helio G85 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, जो Mali-G52 GPU के साथ कपल किया गया है। फोन में आपको 4GB तक की रैम मिल रही है, इसके अलावा स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको 128GB तक स्टोरेज मिल रही है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं. फोन को MIUI 11 पर लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा Redmi Note 9 मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। यह कैमरा आपको एक 48MP प्राइमरी कैमरा, एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एक 2MP मैक्रो कैमरा और एक 2MP डेप्थ सेंसर के रूप में मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।