22 जून यानि आज से फ्लिप्कार्ट पर मोबाइल Bonanza Sale शुरू हो गई है है जिसके तहत आपको कई स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। हम आज Redmi Note 9 पर मिल रही खास डील के बारे में बता रहे हैं जिसके बाद आप इस बजट फोन को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। चलिए जानते हैं सेल में मिलने वाले बढ़िया ऑफर के बारे में…
Redmi Note 9 की शुरुआती कीमत Rs 11,999 है और अगर आप इसे Flipkart Mobile Bonanza Sale में खरीदते हैं तो 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 10,499 में खरीद सकते हैं। साथ ही HDFC क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। आप इसे EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन को नो कॉस्ट ईएमआई व बढ़िया एक्स्चेंज ऑफर के साथ भी सेल किया जा रहा है।
Redmi Note 9 में आपको एक 6.53-इंच की डिस्प्ले मिल रही है, यह एक FHD+ (2340×1080 पिक्सेल वाली स्क्रीन है), फोन में आपको एक पंच होल कटआउट भी मिल रहा है, जो आप फोन के टॉप-राईट कॉर्नर पर देख सकते हैं, इसमें ही आपको सेल्फी कैमरा भी नजर आ रहा है।
Redmi Note 9 में आपको MediaTek Helio G85 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको ओक्टा-कोर CPU मिल रहा है, जो Mali-G52 GPU के साथ कपल किया गया है। फोन में आपको 4GB तक की रैम मिल रही है, इसके अलावा स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको 128GB तक स्टोरेज मिल रही है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं. फोन को MIUI 11 पर लॉन्च किया गया है।