लगातार रुमर्स और लीक्स में बने रहने के बाद Redmi Note 9 सीरीज़ को पेश कर दिया गया है। सीरीज़ के टॉप फोन Redmi Note 9 Pro Max को क्वाड कैमरा, लेटेस्ट प्रोसेसर और बढ़िया बैटरी के साथ उतारा गया है। साथ ही कम्पनी ने अपने Redmi Note 9 Pro फोन को भी लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं डिवाइस के टॉप फीचर्स के बारे में…
Redmi Note 9 Pro Max को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है और डिवाइस के बेस वैरिएंट 6GB+64GB का दाम Rs 14,999 रखा गया है जबकि 6GB + 128GB को Rs 16,999 और 8GB + 128GB को Rs 18,999 में उतारा गया है। डिवाइस की पहली सेल 25 मार्च को मी.कॉम और अमेज़न इंडिया पर आयोजित की जाएगी। Redmi Note 9 Pro को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। एक वैरिएंट का दाम 12,999 रूपये है जो 4GB+64GB स्टोरेज के साथ आया है जबकि दूसरे वैरिएंट में 6GB+128GB स्टोरेज मिल रहा है। डिवाइस की पहली सेल 17 मार्च को शुरू होगी और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा 16 मार्च को किया जाएगा।
Redmi Note 9 Pro Max और Note 9 Pro में 6.67 इंच की DotDisplayमिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। Note 9 Pro Max को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। नए डिवाइस को Aurora Blue, Glacier White, Interstellar black रंगों में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।
बात करें Redmi Note 9 Pro की तो फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर को शामिल किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 16MP का सेंसर मिल रहा है।
दोनों ही फोंस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है और Note 9 Pro Max में में 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB तक का UFS 2.1 स्टोरेज मिलने वाला है। फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं और स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो नए फोंस में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। बड़े वैरिएंट के साथ 33W फ़ास्ट चार्जर भी मिल रहा है जो डिवाइस को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है। वहीं निचले वैरिएंट के साथ 18W चार्जर को रखा गया है।