Xiaomi ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 8 का दाम बढ़ा दिया है और अब इस डिवाइस को खरीदने के लिए Rs 500 अधिक देने होंगे। प्राइस के बढ़ने का कारन चीन में फैले coronavirus को बताया जा रहा है जिससे सप्लाई चेन पर काफी असर पड़ा है। आपको बता दें कि Redmi Note 8 के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत को ही बढ़ाया गया है जो कि पहले Rs 9,999 में बिकता था लेकिन अब इसे Rs 10,499 में सेल किया जा रहा है।
Price hike के बाद एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या अब भी इस फोन को महंगे दाम में खरीदना सही होगा क्योंकि Realme 5s को Rs 9,999 में इन्हीं स्पेक्स के साथ खरीदा जा सकता है, बल्कि Realme डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है। आइए जानते हैं इन दोनों फोंस के स्पेक्स के बीच में कितना अंतर है।
Redmi Note 8 मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट को आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ खरीदते हैं तो आपको Rs 10,499 देने होंगे जबकि Realme 5s के 4GB रैम और 64GB मॉडल को Rs 9,999 की कीमत में खरीदा जा सकता है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 128GB मॉडल में Rs 10,999 में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है। Realme 5s फोन में आपको एक 6.5-इंच की मिनी ड्राप डिस्प्ले मिल रही है, इस मोबाइल फोन को दो अलग अलग वैरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है और Realme 5s फोन में आपको स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिल रहा है। Device को एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6 के साथ लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 8 को फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme 5s 4GB रैम और 64GB और 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में आता है।
कैमरा की बात करें तो Redmi Note 8 में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। Realme 5s फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, यह इस कीमत में सबसे सस्ता फोन है जो इस कैमरा के साथ आया है। फोन में फोटो आदि में सुधार करने को लेकर इसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर दिया गया है जो GM1 सेंसर है, इसके अलावा यह 6P लेंस और f/1.8 अपर्चर से भी लैस है। 4X की क्लैरिटी भी आपको इस मोबाइल फोन के कैमरा में मिलती है।
Redmi Note 8 में 4000mAh की बैटरी मिलती है जबकि Realme 5s में एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।