Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोन को मिला 3C सर्टिफिकेशन

Updated on 18-Feb-2019
HIGHLIGHTS

Xiaomi जल्द ही अपने Xiaomi Mi 9 मोबाइल फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकते हैं, इस मोबाइल फोन को 20 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इसके अलावा इस महीने के अंत के पहले ही Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोन भी लॉन्च कर सकता है।

Xiaomi जल्द ही अपने Xiaomi Mi 9 मोबाइल फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकते हैं, इस मोबाइल फोन को 20 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इसके अलावा इस महीने के अंत के पहले ही Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोन भी लॉन्च कर सकता है। इस मोबाइल फोन को 3C का सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।

ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को Redmi Note 7 की ही पीढ़ी के एक एडवांस वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। अगर हम Redmi के प्रेसिडेंट की बात करें तो Lu ने वेइबो के माध्यम से हिंट दिया है कि Xiaomi Mi 9 स्मार्टफोन के बाद Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। 

Redmi की ओर से पहले ही यह सामने आ चुका है कि Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का सोनी IMX586 सेंसर मिलने वाला है, यह एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाला है। इसके अलावा अगर हम Redmi Note 7 मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इसमें भी 48MP का ही कैमरा था लेकिन यह एक Samsung ISOCELL GM1 सेंसर है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह मोबाइल फोन पहला ऐसा मोबाइल फोन होने वाला है, जो स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है। 

इसके अलावा अगर हम अन्य स्पेक्स की बात करें तो यह सभी वैसे ही स्पेक्स के साथ आयेगा, जैसे Redmi Note 7 में देखा जा चुके हैं। इस मोबाइल फोन को एक 6.3-इंच की IPS LCD वाटरड्राप नौच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी होने के भी आसार हैं। हालाँकि अभी तक इस मोबाइल फोन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, साथ ही इसकी कीमत की भी जानकारी नहीं आई है।  

वाया:

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :