स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी शाओमी ने हाल ही में भारतीय यूज़र्स के लिए Redmi Note 7 Pro में MIUI 10 Global Stable ROM V10.2.6.0.PFHINXM अपडेट जारी कर दिया है। Changelog का यह दावा है कि यह अपडेट system stability में सुधार लाने के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन उपलब्ध कराता है। यह अपडेट Redmi Note 7 Pro यूज़र्स के पास ऑटोमैटिकली पहुंच चुका है।
वहीँ Xiaomi ने अपने कुछ फ़ोन्स के लिए मीयूआई 10 (MIUI 10) ग्लोबल बीटा रॉम 9.3.21 को भी रोल आउट किया है। आपको बता दें कि इस नए अपडेट के साथ नोटिफिकेशन, नॉच सेटिंग और स्क्रीन रिकॉर्डिंग में आ रहे बग्स को भी फिक्स किया गया है। इसके साथ ही यह अपडेट 10 से अधिक Xiaomi और Redmi फोन के लिए जारी किया गया है जिनमें Redmi Note 6 Pro, Redmi 3S और Mi 5s भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि Xiaomi के इस रिकवरी रॉम का फाइल साइज़ 1.7 जीबी है और फास्टबूट रॉम का साइज़ 2.2 जीबी है। कंपनी ने अपने यूज़र को यह सलाह दी है कि वह लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन पर डिवाइस को फ्लैश करने से पहले अपने डाटा का बैकअप रख लें।
हम आपको बताने जा रहे हैं कि शोमी के किन फ़ोन्स के लिए कंपनी ने MIUI 10 बीटा अपडेट जारी किया है। इनमें मीयूआई 10 ग्लोबल बीटा रॉम 9.3.21 अपडेट को रेडमी 4एक्स, मी 5एस, रेडमी 4ए, मी मैक्स 2, रेडमी नोट 5ए, रेडमी वाई1 लाइट, रेडमी नोट 5ए प्राइम, Redmi Y1, मी 6, मी मिक्स 2, मी नोट 2, मी मिक्स, मी मिक्स 2एस, Poco F1, मी 8, Redmi 6A, Redmi 6, Redmi 6 Pro (भारतीय वेरिएंट), मी मैक्स 3, Redmi 5A, मी नोट 3, मी 5एस प्लस, मी 8 प्रो, Redmi Note 6 Pro, मी 8 लाइट, मी मिक्स 3 के लिए जारी किया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ें:
स्पेक्स कम्पैरिज़न: Oppo K1 vs Xiaomi Redmi Note 7
Xiaomi Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के साथ Airtel दे रहा है डबल डाटा; जानिये डिटेल्स