स्मार्टफोन कंपनियां आजकल कैमरा और परफॉर्मेंस के साथ-साथ बैटरी पर सबसे ज्यादा काम कर रही हैं। क्योंकि लोगों की सबसे बड़ी शिकायत कहीं न कहीं यही होती है कि फोन दिनभर नहीं चलता, जबकि इसे चलना चाहिए, सभी चाहते हैं कि फोन को चाहे कितना भी इस्तेमाल में लिया जाए, उसकी बैटरी लंबे समय के लिए चलनी चाहिए। ऐसे में, समय समय पर हमने देखा है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने स्मार्टफोन्स की बैटरी को बढ़ाया है, 5000mAh की बैटरी से 6000mAh इसके बाद 7000mAh की बैटरी वाले फोन्स के अलावा 8000mAh की बैटरी के साथ भी फोन्स को लॉन्च किया जाने लगा है। हालांकि, पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि फोन्स को 10000mAh की बड़ी और जम्बो बैटरी पर लॉन्च किया जाने लगा है। इसे आप ट्रेंड मान सकते हैं, आने वाले समय में फोन्स को इतनी ही बैटरी पर लॉन्च किया जाने वाला है? इसी को लेकर एक अन्य खबर यह भी आ रही है कि Redmi अपनी नई Redmi Note 16 Series पर काम कर रही है, और इस सीरीज का एक फोन इतनी ही बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, अगर ऐसा होता है कि मार्केट में एक नया रिकॉर्ड सेटर आने वाला है। आइए इस फोन के बारे में जानते हैं।
लीक्स आदि के अनुसार Redmi Note 16 Pro+ में 10,000mAh की बैटरी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो यह यह फोन आम स्मार्टफोन से लगभग दोगुनी बैटरी से लैस होने वाला है। अगर इसकि तुलना Redmi Note 15 Pro+ से की जाए तो इसमें मात्र 6500mAh बैटरी मौजूद थी, यानी नई सीरीज बैटरी के मामले में काफी आगे निकल सकती है। इतनी बड़ी बैटरी का मतलब है कि फोन 1–2 दिन आराम से चल सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए यह बैटरी बेहद ही काम की होने वाली है जो ज्यादा वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या लगातार फोन का इस्तेमाल करते ही रहते हैं।
अब जब, इतनी बड़ी बैटरी है तो चार्जिंग भी फास्ट ही होनी चाहिए। ऐसे में इसे लेकर भी रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं, वो कहती हैं कि इस फोन में बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। यानी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन जल्दी चार्ज भी होने वाला है। पिछले मॉडल में कंपनी ने HyperCharge दिया था, जिससे फोन बहुत जल्दी चार्ज हो रहा है, ऐसे में हो सकता है कि इस तकनीकी को नए फोन में भी इस बैटरी के साथ रखा जाए। इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा जा जा सकता है कि फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर पाएंगे।
कैमरा की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि Redmi Note 16 Pro+ में 200MP का मेन कैमरा हो सकता है। कंपनी पहले भी Note सीरीज में 200MP कैमरा दे चुकी है, जिसमें OIS और zoom सपोर्ट मिलता है, इसलिए उम्मीद है कि इस बार कैमरा और बेहतर होगा। हालांकि अभी प्रोसेसर और बाकी फीचर्स की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज को performance और gaming के हिसाब से भी मजबूत बनाएगी। अगर Redmi Note 15 Pro सीरीज को देखा जाए तो इसमें AMOLED डिस्प्ले, 120Hz refresh rate और कूलिंग सिस्टम दिया गया था, इसलिए नई सीरीज में भी इससे बेहतर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
कीमत आदि को लेकर अभी चर्चा करना बेहद जल्द हो सकती है। असल में, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि इस समय लीक और अफवाहों तक में प्राइस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस समय प्राइस को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि Redmi Note 16 सीरीज किस कीमत में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि, इतना जरूर है कि इस फोन सीरीज को कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है, क्योंकि Note सीरीज हमेशा कैमरा और बैटरी के साथ value-for-money फोन के रूप में लॉन्च होती रही है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
यह भी पढ़ें: 2026 में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान! Aashram 4 से Dahaad 2 तक ये सीरीज मचाएंगी धमाल, देखें लिस्ट