Redmi ने अपनी नई Redmi Note 15 सीरीज़ को आखिरकार पोलैंड के बाजार में लॉन्च कर दिया है। चीन में डेब्यू के महीनों बाद अब Redmi Note 15 Pro+ 5G, Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 5G को आधिकारिक तौर पर यूरोप के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। आपको जानकारी हो कि तीनों स्मार्टफोन्स Xiaomi HyperOS 2 पर चलते हैं, जो Android 15 पर बेस्ड है। इसके अलावा बैटरी लाइफ के मामले में भी दमदार हैं, खासतौर पर Pro+ मॉडल जो 6,500mAh की पावर पैक बैटरी के साथ आता है। कैमरा सेटअप को देखा जाए तो जानकारी मिलती है कि Redmi Note 15 Pro मॉडल्स में 200MP का मेन सेंसर दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड Redmi Note 15 में 108MP कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस में भी तीनों मॉडल्स अलग-अलग चिपसेट के साथ आते हैं, जहां Redmi Note 15 में Snapdragon 6 Gen 3 मिलता है, वहीं Redmi Note 15 Pro में Dimensity 7400-Ultra और टॉप-एंड Redmi Note 15 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। आइए जानते है कि तीनों ही फोन्स की यूरोप में क्या प्राइस है।
कीमत की बात करें तो Redmi Note 15 Pro+ 5G की पोलैंड में शुरुआती कीमत PLN 1,999 (करीब 49,000 रुपये) रखी गई है। यह Black, Glacier Blue और Mocha Brown कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। वहीं Redmi Note 15 Pro 5G की कीमत PLN 1,699 (करीब 42,000 रुपये) से शुरू होती है और यह Titanium Color के साथ साथ अन्य तीन कलर वैरिएंट्स में आता है। स्टैंडर्ड Redmi Note 15 5G को PLN 1,199 (करीब 30,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है, यह फोन Black, Mist Purple और Glacier Blue कलर शेड्स में खरीदने के लिए आता है।
डिस्प्ले को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ मॉडल्स में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन इन दोनों ही फोन्स को सुरक्षा प्रदान करती है। Redmi Note 15 Pro+ में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है, जबकि Redmi Note 15 Pro मॉडल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही फोन्स में 200MP का OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस वाला डुअल सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए Redmi Note 15 Pro+ में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि Redmi Note 15 Pro मॉडल में 20MP का लेंस दिया गया है।
कनेक्टिविटी में दोनों स्मार्टफोन्स 5G, NFC, Wi-Fi, Bluetooth, USB-C, Dolby Atmos स्पीकर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस हैं। दोनों में IP68 रेटिंग भी मौजूद है।
बैटरी आदि को देखा जाए तो Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6,500mAh बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। Redmi Note 15 Pro 5G 6,580mAh बैटरी के साथ आता है और इसमें 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
स्टैंडर्ड Redmi Note 15 5G में 6.77-इंच AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। कैमरा देखें तो इस फोन में एक 108MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट पर कंपनी ने एक 20MP कैमरा को जगह दी है। इस फोन में IP65 रेटिंग, Dolby Atmos स्पीकर्स और 5,520mAh बैटरी के साथ 45W चार्जिंग भी मिलती है, इसी कारण इस फोन को एक ऑल-राउंडर कहा जा रहा है।
Redmi Note 15 Series की इंडिया लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है। Redmi Note 15 Series के फोन्स को इंडिया में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाना तय हो चुका है। इसका मतलब है कि यह फोन सीरीज जल्द ही भारत में भी दस्तक देने वाली है। अब देखना होगा कि आखिर इंडिया के बाजार में Redmi Note 15 Series का प्राइस क्या होता है और क्या इन्हें यूरोप और चीन वाले स्पेक्स पर ही इंडिया में लॉन्च किया जाता है या कुछ बदलाव या अपग्रेड के साथ इंडिया में एंट्री दी जाती है।