Redmi Note 15 SE 5G Launched in India: Redmi ने भारत में अपनी Note Series का नया Special Edition लॉन्च कर दिया है. इसका नाम कंपनी ने Redmi Note 15 SE 5G रखा है. यह फोन पहले से मौजूद Redmi Note 15 5G का ही एक नया वर्जन है. कंपनी का दावा है इसमें बेहतर डिस्प्ले, बैटरी और डिजाइन के साथ पेश किया गया है.
भारत में Redmi Note 15 SE 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट 21,999 रुपये में आता है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है.
कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत और कम हो जाती है. यह स्मार्टफोन 7 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Carbon Black, Crimson Reserve और Frosted White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.
फोन में 6.77 इंच का Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. साथ ही इसमें TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है. फोन को IP65 और IP66 रेटिंग भी दी गई है, यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित है.
इस डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना है. फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलता है. फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Light Hunter 400 सेंसर के साथ आता है. इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा आउटपुट देने का दावा करता है. यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में एक अच्छा फीचर है.
Redmi Note 15 SE 5G में 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, USB Type-C और कई नेविगेशन सिस्टम्स का सपोर्ट भी मिलता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक दिया गया है.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका