Redmi Note 15 5G launching in India on January 6 Price specs leaked
Redmi ने इस महीने अपनी Redmi Note 15 सीरीज़ ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दी थी, इस सीरीज में कंपनी ने Redmi Note 15, Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। हालांकि, ग्लोबल लॉन्च के बाद अब यह सीरीज इंडिया के बाजार में भी लॉन्च की जानी है। जानकारी के अनुसार Redmi Note 15 5G को इंडिया के बाजार में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाने वाला है।
Redmi की ओर से यह फोन सीरीज एक ईवेंट के दौरान लॉन्च की जाने वाली है। इस ईवेंट को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें एक दूसरे Redmi Note 15 Model को भी लॉन्च किया जाने वाला है। इस मॉडल को कंपनी REdmi Note 15 5G 108MP MasterPixel Edition के तौर पर लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही Redmi की ओर से खुद ही कुछ खास स्पेक्स और फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। इन्हें देखकर ऐसा माना जा सकता है कि कंपनी अपने इस फोन के साथ अल लंबी छलांग लगाने की तैयारी कर रही है, ऐसा भी कह सकते है कि इस बार कंपनी अपने Mid-range Segment को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है।
Amazon पर लाइव हुए माइक्रोसाइट से पता चला है कि Redmi Note 15 5G को नए Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह चिप 30% फास्ट CPU परफॉर्मेंस, 10% बेहतर GPU आउटपुट और पूरे 48 महीनों तक लैग-फ्री एक्सपीरियंस देने के लिए ऑप्टिमाइज़ की गई है। बैटरी को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक बड़ी और दमदार बैटरी मिल सकती है जो 5,520mAh की बैटरी होने वाली है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी 1.6 दिन तक चल सकती है। अब देखना होगा कि आखिर क्या वाकई यह बैटरी इतना चल सकती है?
सॉफ्टवेयर की को देखा जाए तो Redmi Note 15 5G को HyperOS 2 पर लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलावा इसमें Android 15 का सपोर्ट मिल सकता है। डिस्प्ले पहले ही कन्फर्म किया जा चुका है, इसी कारण हम जानते है कि Redmi Note 15 5G में एक 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह एक Full HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होने वाली है, इतना ही नहीं, इसमें आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है। कैमरा को देखा जाए तो सभी जानते है कि ग्लोबल मॉडल को कंपनी ने 108MP कैमरा के साथ लॉन्च किया था, ऐसे में हो सकता है कि इंडिया के बाजार में भी फोन को इसी कैमरा के साथ लॉन्च कर दिया जाए।
कीमत की डिटेल्स भी आधिकारिक तौर पर अभी के लिए सामने नहीं आई हैं, हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि Redmi Note 15 5G को इंडिया के बाजार में 20,000 रुपये से कम प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इसी कारण यह फोन इस सेगमेंट का जबरदस्त ऑप्शन बन सकता है। इस फोन को Amazon India पर उपलब्ध कराया जाने वाला है, हो सकता है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस फोन के कुछ स्पेक्स स्पेक्स और फीचर आदि को भी रिवील कर दे।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर तहलका मचा रही दुलकर सलमान की नई पीरियड ड्रामा फिल्म, 2 घंटे 28 मिनट की कहानी हिला देगी दिमाग