Xiaomi के फोन्स और खासतौर पर Redmi Series में आने वाले फोन्स बजट प्राइस में ग्राहकों को बेहतरीन फीचर और स्पेक्स ऑफर करते हैं। ऐसा ही एक फोन Redmi Note 13 5G है। इस फोन को कंपनी की ओर से और सस्ता सेल किया जा रहा है। असल में इस Mid-Range Phone पर 3500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर आपको इस समय mi.com पर दिया जा रहा है।
अगर आप Redmi Note 13 5G को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह एक बढ़िया मौका है।
इस समय फोन को बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है, यह 5G Phone होने के साथ ही काम प्राइस में एक बेस्ट ऑप्शन है।
जैसे कि मैंने आपसे पहले भी कहा है कि इस समय Xiaomi के आधिकारिक Online Store पर आप Redmi Note 13 5G को सस्ता में खरीद सकते हैं। फोन पर लगभग 3500 रुपये का डिस्काउंट इस जगह मिल रहा है। इसके लिए आपको फोन को भी इसी जगह से खरीदना होगा, अगर आप अन्य किसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जाकर फोन को खरीदना चाहते हैं तो हो सकता है कि आपको ये वाली डील न मिले।
आइए एब एक नजर Redmi Note 13 के स्पेक्स और फीचर्स पर डालते हैं। इस फोन में एक 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर मिलता हा। इसे 12GB तक की रैम और 256GB स्टॉरिज से लैस किया गया है। यह फोन Redmi का पहला फोन है जो HyperOS के साथ एंड्रॉयड 13 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, फोन में एक 100MP का प्राइमेरी लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। इस फोन के फ्रन्ट पर एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। फोन में एक 33W की फास्ट चार्जिंग क्षमता वाली 5000mAh के बैटरी भी है। Redmi अपने इस फोन के साथ बॉक्स में चार्जर भी दे रही है। इसका मतलब है कि आपको अलग से चार्जर लेने की जरूरत नहीं है।