20 जुलाई को लॉन्च होगा Redmi Note 10T 5G फोन, Rs 20000 की श्रेणी में ले सकता है एंट्री

HIGHLIGHTS

20 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 10T 5G

जानें क्या होगी Redmi Note 10T 5G की कीमत

Amazon पर सेल किया जाएगा Redmi Note 10T 5G

Redmi Note 10T 5G भारत में 20 जुलाई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। शाओमी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। Redmi Note 10 series में नया स्मार्टफोन पहले से मौजूद Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, और Redmi Note 10 Pro Max को शामिल करेगा। Redmi Note 10T 5G पिछले महीने रूस में रीब्रांडेड Redmi Note 10 5G के तौर पर लॉन्च हुआ था और भारत में Poco M3 Pro 5G को भारत में पेश किया गया था।

Xiaomi India कम्युनिकेशन के हैड एक विडियो में Redmi Note 10T 5G के लॉन्च की पुष्टि की है। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन को दिखाते हुए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बनाई है। पिछले हफ्ते, अमेज़न ने भारत में Redmi Note 10T के लॉन्च को टीज़ किया है। फोन को ऑनलाइन मार्केटप्लेस में अन्य चैनल के साथ सेल किया जाएगा।  

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :