Rs 8,999 की कीमत में आने वाले Redmi 9 की सेल आज दोपहर 12 बजे, जानिये स्पेसिफ़िकेशन और फीचर्स

HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi 9 स्मार्टफोन को आज सेल के लिए लाया जाने वाला है

आपको बता देते है कि अगर आप Xiaomi के इस Rs 8,999 की कीमत में आने वाले मोबाइल फोन यानी Redmi 9 को खरीदना चाहते हैं तो आप आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और mi.com पर जाकर खरीद सकते हैं

इस मोबाइल फोन के कुछ टॉप फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को मीडियाटेक हेलिओ G35 चिपसेट में मिल रहा है

Xiaomi Redmi 9 स्मार्टफोन को आज सेल के लिए लाया जाने वाला है, आपको बता देते है कि अगर आप Xiaomi के इस Rs 8,999 की कीमत में आने वाले मोबाइल फोन यानी Redmi 9 को खरीदना चाहते हैं तो आप आज दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और mi.com पर जाकर खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन के कुछ टॉप फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को मीडियाटेक हेलिओ G35 चिपसेट में मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रेह है। 

Redmi 9 की भारत में कीमत और सेल डिटेल्स

Xiaomi Redmi 9 मोबाइल फोन को Rs 8,999 की कीमत में लिया जा सकता है, हालाँकि यह कीमत इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके अलावा फोन के 128GB स्टोरेज और 4GB रैम मॉडल को मात्र Rs 9,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन को यानी Xiaomi Redmi 9 मोबाइल फोन को कार्बन ब्लैक और स्काई ब्लू रंग के साथ स्पोर्टी ऑरेंज कलर में भी लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को आप कुछ ही देर में यानी दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और mi.com पर जाकर खरीद सकते हैं। 

Redmi 9 के स्पेसिफ़िकेशन्स और फीचर

Redmi 9 में 6.53 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक नौच दिया गया है। स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और यह हाइपर इंजिन गेम तकनीक के साथ काम करता है। फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में AI सीन डिटेक्शन, AI सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और प्रो मोड शामिल है।

Redmi 9 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो दो दिन तक चलती है। फोन को स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i कोटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, VoWiFi और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। Redmi 9 एंडरोइड 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। यह रेडमी 9 के लिए सभी ऐप्स पर सिस्टम-वाइड डार्क मोड इनेबल होगा।    

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :