शाओमी ने अगस्त में Redmi 9 Prime को लॉन्च कर दिया है और यह बजट सेगमेंट में बढ़िया स्मार्टफोंस में से एक है। इस बजट स्मार्टफोन की कीमत Rs 9,999 से शुरू होती है और यह कई कलर वेरिएंट में आता है। फोन में बढ़िया बैटरी, डीसेंट कैमरा, अच्छी गेमिंग परफॉर्मेंस मिलेगी।
Xiaomi अपने Redmi 9 Prime को Amazon और Mi.com पर पेश करेगा। फोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 9,999 रखी गई है। आप 128GB वेरिएंट को Rs 11,999 में खरीद सकते हैं।
Xiaomi Redmi 9 Prime में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है जिसमें एक सेल्फी कैमरा को रखा गया है। स्क्रीन को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है और फोन नए ओरा 360 डिज़ाइन के साथ रिपल टेक्सचर दिया गया है और इसका वज़न 198 ग्राम है। फोन को चार रंगों स्पेस ब्लू मिंट ग्रीन, सन राइज फ्लेयर और मैट ब्लैक कलर में उतारा गया है। फोन मीडियाटेक हीलियो G80 चिपसेट द्वारा संचालित है जो ओक्टा-कोर CPU है और इसे Mali-G52 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है। फोन में 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi 9 के बैक पर क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस है और इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है, दूसरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है, तीसरा 5MP का मैक्रो कैमरा और चौथा 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वॉटर ड्रॉप नौच में रखा गया है। फोन में 5,020mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है लेकिन डिवाइस के साथ केवल 18W चार्जिंग एडाप्टर ही आया है। सुरक्षा के लिए फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है।