अगर आपका बजट 10–15 हजार रुपये के बीच है और आप नया 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको केवल कुछ दिन और रुक जाना चाहिए। असल में, आज से कुछ दिन बाद ही इंडिया के बाजार में Redmi अपना नया फोन 5G सपोर्ट के साथ Redmi 15A 5G के तौर पर लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और इस फोन को The Real Hero नाम से प्रमोट भी किया जा रहा है। Redmi 15A की लॉन्चिंग 27 मार्च 2026 को होने वाली है। इसका टीजर भी कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए जानते है कि इस आगामी बजट फोन में आपको क्या मिल सकता है।
कंपनी Redmi 15A स्मार्टफोन को सस्ते में लॉन्च करने वाली है, यह तो तय है क्योंकि इस सीरीज में लॉन्च होने वाले फोन्स सस्ते में ही आते रहे हैं। इसी कारण ऐसा माना जा रहा है कि Redmi 15A को भी कंपनी ने उन यूजर्स को ही ध्यान में रखकर निर्मित किया है, आसान शब्दों में कहें तो यह फोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट होने वाला है, जो कम प्राइस में ज्यादा फीचर वाला फोन खरीदना चाहते हैं। इस फोन में बटेरी भी अच्छी हो, इसका डिजाइन भी बेहतरीन होना चाहिए, साथ साथ इसका कैमरा भी जैसा आप चाहते हैं वैसा होना चाहिए। अब अगर आप भी इस समय एक फोन लेने पर विचार कर रहे थे तो आपको मैं इसके लिए ही कुछ दिन और रुकने की सलाह दी थी।
डिजाइन की बात करें तो फोन के बैक पर आपको एक रेक्टैंग्यूलर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, इसमें दो कैमरा आपको मिलने वाले हैं। फोन को कंपनी ब्लैक, लाइट ब्लू और लाइट पर्पल कपलोर में लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर यह जानकारी भी मिल रही है कि इसमें आपको Splash Resistance क्षमता भी मिल सकती है, अगर ऐसा होता है तो फोन हल्की पानी की छींटों से फोन सुरक्षित रह सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक रेटिंग को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Redmi 15A 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी को कहा जा सकता हा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसे अगर नॉर्मल यूसेज के साथ समझा जाए तो यह नॉर्मल इस्तेमाल में आपका एक पूरा दिन आराम से निकाल सकती है। फिर चाहे आप इसपर WhatsApp, YouTube, कॉल, सोशल मीडिया आदि ही क्यों न चला रहे हों। इस बजट में इतनी बड़ी बैटरी इस फोन की खासियत ही है।
दूसरी बड़ी चीज़ अगर इस फोन की देखी जाए तो यह इसकी डिस्प्ले होने वाली है। कंपनी के अनुसार, फोन की डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसका मतलब है कि फोन चलाते समय स्क्रीन ज्यादा स्मूद होने वाली है, इसका मतलब है कि आपको स्क्रॉलिंग और वीडियो आदि के नॉर्मल यूज में बढ़िया फ़ील मिलने वाला है।
प्रोसेसर को देखा जाए तो ऐसा कहा जा सकता है कि इसकी पूरी जानकारी अभी के लिए सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि फोन में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने वाला है। इस प्रोसेसर से आपको हेवी गेमिंग करने के ऑप्शन मिल सकता है। ऐसा भी कह सकते हैं कि यह प्रोसेसर डेली यूज में बेहतरीन हो सकता है!
कीमत की बात करें तो लीक आदि के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि फोन को लगभग लगभग 15000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है, इस प्राइस में आपको लॉन्च ऑफर भी मिलेंगे। अगर ऐसा होता है, तो ये फोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन होने वाला है, जो कम बजट में के दमदार फोन खरीदना चाहते हैं जो एक बड़ी बैटरी के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 का लॉन्च जल्द, डिस्प्ले से लेकर कैमरा और कीमत तक, Nord 5 के मुकाबले इतना अलग होगा नया फोन