Redmi 13C listed on amazon
ऐसा लगता है कि Redmi 13C का लॉन्च नजदीक आ रहा क्योंकि शाओमी ने इस डिवाइस को टीज़ करना शुरू कर दिया है। शाओमी के नाइजीरीयन X (Twitter) हैंडल पर एक टीज़र पोस्ट किया गया है जो संकेत देता है कि इस स्मार्टफोन की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। कंपनी द्वारा पोस्ट की गई टीज़र इमेज में डिवाइस के फ्रन्ट और बैक डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। इसके अलावा यह भी पता चल गया है कि फोन चार रंगों में आएगा। साथ ही यह फोन अमेज़न की ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्टेड है जिससे इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत भी सामने आ गई है।
यह भी पढ़ें: Attractive Phones Under 20000: Performance और Style के लिए फेमस हैं ये iQOO Phones, देखें लिस्ट
अमेज़न लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि रेडमी 13सी में 6.74-इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी। इस डिस्प्ले पैनल में एक पंच-होल कटआउट और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया जाएगा। लिस्टिंग में मेंशन किया गया है कि यह हैंडसेट एक ऑक्टा-कोर हीलिओ G99 चिपसेट से होगा।
इसके अलावा, लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन ड्यूल-कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इस कैमरा मॉड्यूल में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल होगा। डिवाइस में 16W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा। इस फोन में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है।
जहां तक कीमत की बात है, रेडमी के इस फोन का 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट वर्तमान में अमेज़न पर $140.54 (लगभग Rs 11,700) में लिस्टेड है। यहाँ डिवाइस ब्लैक और नेवी ब्लू कलर ऑप्शंस में लिस्टेड है।
यह भी पढ़ें: Awesome: भारत में हुई Samsung के Affordable फोन की Launching! देखें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
अभी तक शाओमी ने इस फोन की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कंपनी ने इसे टीज़ करना शुरू कर दिया है यह देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं कि हैंडसेट को जल्द ही पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन पर देखा गया था जिसका मतलब है कि यह भारत में भी लॉन्च होगा।