लॉन्च के कुछ समय पहले ही Realme X7 5G मोबाइल फोन की कीमत इंडिया में लीक हुई है। आपको बता देते है कि Realme X7 Pro 5G मोबाइल फोन के साथ Realme X7 5G को अभी हाल ही में चीन के बाजार में लॉन्च किया गया था। अगर हम फोंस की बात करें तो आपको बता देते है कि इन फोंस में आपको क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलवा आपको इनमें होल-पंच डिजाईन भी मिल रहा है। हालाँकि कुछ समय पहले आई कुछ जानकारी के अनुसार आपको बता देते है कि Realme X7 5G मोबाइल फोन को इंडिया में Realme V15 जैसे स्पेक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको Dimensity 800U प्रोसेसर मिलने वाला है।
अगर हम टिपस्टर देबायन रॉय की बात करें तो इन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट यानी @Gadgetsdata के माध्यम से Realme X7 5G की प्राइसिंग डिटेल्स से पर्दा उठाया है। आपको बता देते है कि ऐसा माना जा रहा है कि Realme X7 5G मोबाइल फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में लगभग Rs 19,999 के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि इसके अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी की ओर से Rs 21,999 में लॉन्च किये जाने की खबर आ रही है।
Exclusive#realmeX7 pricing in India