Realme भारत में उतारेगा दो नए स्मार्टफोन, ऑनलाइन आई जानकारी, ये सही मुख्य डिटेल्स

भारत के स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही Realme के दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। हाल ही में सामने आए एक लीक जो कि एक जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव की ओर से सामने आया, उसके अनुसार कंपनी realme 16T 5G और realme P4R 5G को इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में जल्द लॉन्च कर सकती है, अभिषेक की ओर से सामने आई इस जानकारी में फोन से जुड़े कलर ऑप्शन और रैम स्टॉरिज मॉडल की डिटेल्स सामने आई हैं। इसके अलावा अभी के लिए इन दोनों फोन्स की कोई डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

लीक में इन दोनों फोन के स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी मौजूद है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। आइए अब इन दोनों ही फोन्स के मॉडल नंबर के साथ साथ इनकी अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

realme 16T 5G (RMX5268) के रैम-स्टॉरिज मॉडल और कलर ऑप्शन

लीक के मुताबिक realme 16T 5G तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, आइए इनपर एक नजर डालते हैं:

Reamle के इस फोन को 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा फोन के कलर ऑप्शन देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि फोन Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green में लॉन्च हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि फोन को कंपनी मिड-रेंज 5G सेगमेंट में लॉन्च कर दे। आइए अब Realme के एक अन्य फोन के बारे में भी जानकारी लेते हैं।

realme P4R 5G (RMX5266) के रैम-स्टॉरिज मॉडल और कलर ऑप्शन

दूसरी ओर realme P4R 5G को थोड़ा एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसकी भी अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है। आइए इस फोन के स्टॉरिज और कलर मॉडल्स पर एक नजर डालते हैं।

Realme के इस फोन को कंपनी 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB मॉडल में लॉन्च कर सकती हाई। कलर ऑप्शन देखें तो इसे Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता हैं।

भारत में लॉन्च की पुष्टि, लेकिन आधिकारिक जानकारी नहीं!

लीक के अनुसार दोनों स्मार्टफोन भारत के लिए कन्फर्म हैं। हालांकि अभी तक लॉन्च डेट, कीमत या स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आमतौर पर Realme अपने नए फोन को Flipkart या Amazon इंडिया से सेल करने के लिए जाना जाता है, अब देखना होगा कि इनकी लॉन्च डेट क्या होने वाली है और इन्हें किस प्राइस में लॉन्च किया जाने वाला है।

फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

यह भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले वाला सस्ता Lava Bold 2 5G भारत में हुआ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :