चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारत में Realme P4 Lite को लॉन्च कर दिया है. यह P4 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन है और इस महीने के अंत में इसकी बिक्री शुरू होगी. फिलहाल यह Flipkart पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने इसे तीन रंग विकल्पों में पेश किया है. आइए बिना किसी देरी के आपको Realme P4 Lite की सभी डिटेल्स के बारे में बताते हैं.
Realme P4 Lite की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है. कंपनी 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या 1,000 रुपये का कूपन ऑफर दे रही है. यह फोन 24 फरवरी से Flipkart और Realme की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस स्मार्टफोन को Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue रंगों में खरीदा जा सकेगा.
Realme P4 Lite में 6.74 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है. डिस्प्ले 16.7 मिलियन रंग और 83.5 प्रतिशत NTSC कलर गैमट सपोर्ट करता है.
यह फोन Android 15 आधारित Realme UI पर चलता है. इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जो 12nm प्रोसेस पर बना है और 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड देता है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 MP1 GPU दिया गया है. फोन में 4GB रैम और अधिकतम 128GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है.
फोटोग्राफी के लिए Realme P4 Lite में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा (f/2.2) दिया गया है, जिसमें 76.5 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 27mm फोकल लेंथ मिलती है. यह फोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. सुरक्षा के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन में IP54 रेटिंग मिलती है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.
Realme P4 Lite में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Bluetooth 5.2, Wi-Fi, GPS, GLONASS, Galileo और BeiDou सपोर्ट मिलता है. फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर भी दिए गए हैं. इसका आकार 167.20×76.60×7.94mm है और वजन लगभग 201 ग्राम है.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a vs Apple iPhone 16: 2026 में कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट? जानें हर फीचर की बारीकी