Realme P4 Lite इस दिन लेगा भारत में धमाकेदार एंट्री, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI-फीचर्स से लैस, कंपनी का खुलासा

Updated on 16-Feb-2026

Realme ने Realme P4 Lite की भारत में लॉन्च तारीख की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. Realme P4 Lite फोन खासतौर पर बैटरी, मजबूती और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर फोकस करेगा. इसके साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI आधारित फीचर्स भी दिए जाएंगे.कंपनी के मुताबिक Realme P4 Lite 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारतीय समयानुसार लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले ही ब्रांड ने इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर कर दी है.

डिजाइन और डिस्प्ले की जानकारी

कंपनी ने बताया कि Realme P4 Lite को Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue कलर में पेश किया जाएगा. फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है और पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें दो बड़े सर्कुलर मॉड्यूल नजर आते हैं. बैक पैनल पर रिंग स्टाइल Pulse Light दी गई है, जिसमें नौ कलर ऑप्शन और पांच ग्लो मोड मिलेंगे. फ्रंट में स्लिम बेजल्स और वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है.

फोन में 6.74 इंच का Eye Comfort डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा. इसमें 563 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है. कंपनी के अनुसार Smart Touch फीचर की मदद से गीले हाथ, ऑयली हाथ या ग्लव्स पहनकर भी सटीक टच रिस्पॉन्स मिलेगा. Always On Display का सपोर्ट भी शामिल है.

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

Realme P4 Lite में ऑक्टा कोर 12nm चिपसेट दिया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है. AnTuTu स्कोर करीब 2,80,000 बताया गया है. फोन में 18GB तक डायनामिक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा. यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Realme UI पर चलेगा. इसमें AI Boost, AI Eraser, AI Clear Face, AI Image Matting और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलेंगे. Mini Capsule फीचर भी दिया जाएगा.

कैमरा, ऑडियो और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा मिलेगा. ऑडियो के मामले में 300 प्रतिशत Ultra Volume सपोर्ट, AI Call Noise Reduction 2.0 और Speaker Cleaner फीचर शामिल है, जो वाइब्रेशन के जरिए पानी निकालने में मदद करता है.

फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी दो दिन तक भारी इस्तेमाल के लिए सक्षम बता रही है. यह 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगा. USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्जिंग होगी और बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा.

मजबूती और बिल्ड क्वालिटी

Realme P4 Lite को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस टेस्ट पास बताया गया है. यह 1.8 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहने का दावा करता है. साथ ही IP54 रेटिंग दी गई है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है. फोन की मोटाई 7.94mm और वजन 201 ग्राम बताया गया है.

कुल मिलाकर Realme P4 Lite बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और AI फीचर्स के साथ एक संतुलित पैकेज के रूप में पेश किया जा रहा है. 20 फरवरी को लॉन्च के बाद इसकी कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :