पिछले हफ्ते रियलमी के दो फोंस RMX1851 और RMX1901 को चीन की टेलिकॉम अथॉरिटी TENAA पर देखा गया था और इन फोंस की कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ था। TENAA सर्टिफिकेशन के ज़रिए, डिवाइस का डायमेंशन, डिस्प्ले और बैटरी कैपेसिटी का खुलासा हुआ है। RMX1851 मॉडल नंबर Realme 3 Pro के लिए उपयोग किया गया है जिसे कम्पनी ने हाल ही में भारत में लॉन्च किया है हालांकि RMX1901 के नाम का पता नहीं चल पाया है। TENAA इमेज से अंदाज़ा मिलता है कि फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। Realme ने वेबो पर एक नया थीम सोंग रिलीज़ किया है। विडियो में अज्ञात RMX1901 फोन जैसा डिवाइस दिखाया गया है जिसमें नौच लेस डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा को देख पाएंगे।
विडियो की शुरुआत में देखेंगे कि हैंडसेट 3.5mm ऑडियो जैक से लैस है जो कि डिवाइस के टॉप पर मौजूद है। कुछ सेकंड्स में डिवाइस का फ्रंट व्यू सामने आता है। डिवाइस में बड़ी डिस्प्ले मौजूद है और TENAA लिस्टिंग के मुताबिक यह 6.5 इंच की डिस्प्ले है जो फुल HD+ डिस्प्ले हो सकती है।
डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेज़ेल्स दिए गए हैं और विडियो में आगे जाकर सेण्टर में स्थित पॉप-अप सेल्फी कैमरा को भी देख पाएंगे। विडियो में रियर पैनल की भी झलक देखने को मिली है लेकिन इससे रियर डिज़ाइन के बारे में अभी कुछ ज़्यादा नहीं कहा जा सकता है।
RMX1901 की TENAA इमेज से पता चला था कि डिवाइस में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसके साथ एक LED फ़्लैश भी मौजूद होगी। डिवाइस के बैक पैनल पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखा गया है इसलिए हो सकता है कि फोन में हमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिले। स्मार्टफोन का मेजरमेंट 161.2 x 76. x 9.4mm है और फोन में 3,680mAh की बैटरी दी गई है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!