Realme का धमाका! अगले हफ्ते आ रहा 10000mAh बैटरी वाला फोन, एक चार्ज में कई दिनों तक चलेगा मोबाइल, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Realme ने भारत में Realme Narzo Power 5G की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने इस फोन के डेब्यू से पहले इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी डिटेल्स दे दी है. यह स्मार्टफोन मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,001mAh की बड़ी बैटरी है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Power 5G में भी देखी गई थी. इसके अलावा 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट, 50 मेगापिक्सल कैमरा और Android 16 आधारित Realme UI 7.0 जैसे फीचर कन्फर्म किए गए हैं.

Realme Narzo Power 5G: भारत लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन

Realme Narzo Power 5G भारत में 5 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा. कंपनी के आधिकारिक इवेंट पेज पर इसकी पुष्टि की गई है. 10,001mAh बैटरी को इस फोन का मुख्य आकर्षण बताया गया है. कंपनी के अनुसार यह फोन 38 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है. Realme का दावा है कि यह 185.7 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 32.5 घंटे YouTube, 21 घंटे नेविगेशन, 72.3 घंटे कॉलिंग और 90fps पर 11.6 घंटे BGMI गेमप्ले दे सकता है.

फोन 27W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें bypass charging भी दी गई है, जिससे गेमिंग के दौरान हीट कम होती है. कंपनी के मुताबिक 36 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Realme Narzo Power 5G 4nm आधारित MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट से लैस है, जिसके साथ HyperVision Plus AI चिप भी दी गई है. कंपनी का दावा है कि AI चिप सक्षम होने पर पावर खपत 16 प्रतिशत तक कम हो जाती है. यह फोन BGMI में 90fps गेमप्ले सपोर्ट करने का दावा करता है.

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.78 इंच का 144Hz HyperGlow 4D Curve Plus डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक बताई गई है. यह HDR10 Plus और Netflix HDR सपोर्ट करता है. इस फोन का वजन 219 ग्राम है और कंपनी इसे 10,001mAh बैटरी के साथ भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन बता रही है. यह Titan Blue और Titan Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

कैमरा और बिल्ड क्वालिटी

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मुख्य कैमरा दिया गया है, जो optical image stabilisation और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. फोन ने MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड शॉक टेस्ट पास किया है और TÜV Rheinland से पांच सितारा बैटरी सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

सॉफ्टवेयर और अपडेट

Realme Narzo Power 5G Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलेगा. इसमें Ice Cube आइकन, Misty Glass Control Centre, नए वॉलपेपर, फिंगरप्रिंट एनिमेशन और Breathing Dock जैसे फीचर शामिल होंगे. कंपनी तीन साल के Android OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है. फोन में AI Hyper Clarity, AI Hyper Motion, AI Always-On HDR, AI Smart Reply, AI StyleMe, AI Edit Genie, Instant Clip, LightMe लाइटिंग इफेक्ट और गेमिंग के लिए Aim Assist जैसे AI फीचर भी मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26, S26+ और Ultra की भारत में कितनी है कीमत? खरीदने से पहले जान लीजिए एक-एक डिटेल्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :