Realme अगले महीने लॉन्च कर सकता है Narzo 9i, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट का चला पता

Updated on 20-Dec-2021
HIGHLIGHTS

Realme जल्द भारत में लॉन्च करेगा Narzo 9i

Narzo 9i हो सकता है Realme 9i का रीबैज फोन

सामने आए Narzo 9i के कलर और स्टोरेज वेरिएंट

Realme 9 series के स्मार्टफोंस का लॉन्च दूर नहीं है और इंटरनेट पर लगातार फोंस से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। 91mobiles मोबाइल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट से Realme 9i के रेंडर और मुख्य स्पेक्स सामने आए हैं। अब 91mobiles और टिप्स्टर Mukul Sharma (@stufflistings) की साझेदारी से Realme Narzo 9i के कलर और मेमोरी वेरिएंट का पता चला है। Realme Narzo 9i को 2022 की पहली तिमाही में भारत लाया जा सकता है और यह रीब्रांडेड Realme 9i भी हो सकता है।

Realme Narzo 9i आ सकता हैं इन वेरिएंट में

रिपोर्ट के मुताबिक, Realme Narzo 9i को कम से कम दो रंगों प्रिज्म ब्लू और प्रिज्म ब्लैक में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 4GB रैम, 6GB रैम और 64GB व 128GB स्टोरेज मिल सकता है। डिवाइस के स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प दिया जा सकता है। moniker को देखते हुए अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि realme अपने Realme 9i फोन को ही भारत में Realme Narzo 9i के नाम से लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें: इनफिनिक्स NOTE 11S REVIEW: बजट सेगमेंट में दमदार डिस्प्ले और हीलियो G96 प्रॉसेसर का जोड़ देगा कांटे की टक्कर

Realme Narzo 9i अनुमानित कीमत

Realme Narzo 9i रीबैज Realme 9i होगा और फोन में 6.6 इंच की 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और डिवाइस में 50MP + 8MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप व 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :