Realme का नया Narzo फोन जल्द देगा दस्तक, Amazon पर लाइव हुई डिटेल्स, कम दाम में मिलेंगे दमदार फीचर्स

HIGHLIGHTS

Realme ने नए Narzo 5G स्मार्टफोन को Amazon पर टीज किया है

यह डिवाइस Narzo 80 Lite 5G का सक्सेसर हो सकता है

फोन के डिजाइन की झलक सामने आई है, लेकिन स्पेसिफिकेशन अभी बाकी

Realme ने भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन लाइनअप के तहत एक नए Narzo डिवाइस को टीज किया है. यह टीजर Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए सामने आया है, जहां फोन की डिजाइन की शुरुआती झलक दिखाई गई है, लेकिन इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन अभी भी सामने नहीं आए हैं.

Realme Narzo 80 Lite 5G का भी जिक्र

माइक्रोसाइट पर Realme Narzo 80 Lite 5G का भी जिक्र किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि आने वाला डिवाइस उसी का सक्सेसर हो सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसका आधिकारिक नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन यह Narzo 90 सीरीज का हिस्सा हो सकता है, और संभव है कि इसे Narzo 90 Lite 5G के नाम से लॉन्च किया जाए.

Amazon पर मिलेगा फोन

टीजर में “Get Ready for The Next Level” टैगलाइन के साथ “Coming Soon” मैसेज दिया गया है. अभी तक कंपनी ने फोन के फीचर्स, प्रोसेसर या कैमरा से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है. “Amazon Specials” टैग से यह भी संकेत मिलता है कि यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon पर उपलब्ध हो सकता है.

डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो टीजर इमेज में फोन का बैक पैनल आंशिक रूप से दिखाई देता है. इसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जहां हर सेंसर अलग-अलग सर्कुलर रिंग में मौजूद है. यह डिजाइन काफी हद तक Narzo 80 Lite 5G से मिलता-जुलता नजर आता है.

मौजूदा Narzo 80 Lite 5G में 32 मेगापिक्सल का GalaxyCore GC32E2 ऑटोफोकस मेन कैमरा मिलता है. यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी और Android 15 आधारित Realme UI 6.0 के साथ आता है. इसमें 6.67 इंच का 120Hz HD+ डिस्प्ले दिया गया है और इसकी शुरुआती कीमत भारत में 10,499 रुपये रखी गई थी.

फिलहाल नए Narzo स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है. यह डिवाइस Realme Narzo 90 सीरीज का हिस्सा हो सकता है, जिसे दिसंबर 2025 में Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G के साथ पेश किया गया था.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :